बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

फर्जी एफआईआर के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना देकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

* कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी सहित अन्य पर दर्ज हुई एफआईआर * ज्ञापन में दुर्भावनापूर्ण तरीके से दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, September 17, 2025

रायबरेली ब्यूरो।। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता गणों के विरूद्ध दुर्भावना पूवर्क दर्ज करायी गई, एफआईआर को रद्द किये जाने और अवांछनीय तथ्यों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किये जाने के सम्बन्ध में एक ज्ञापन जिलाधिकारी रायबरेली को सौंपा।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि भाजपा शासन व सत्ता की हनक व उसके दबाव में दिनांक 15 सितम्बर 2025 को कांग्रेस नेताओं के विरूद्ध थाना कोतवाली सदर में फर्जी प्रथम सूचना रिपोर्ट अंकित कराई गई है, जो मनगढ़ंत व कपोल-कल्पित है, जबकि इससे पहले 10 सितम्बर 2025 को हरचन्दपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत भाजपा मंत्री दिनेश प्रताप सिंह अपने 25-30 साथियों सहित जननायक नेता प्रतिपक्ष लोकसभा सांसद राहुल गांधी जी का रास्ता रोकने के लिए महावीर स्मारक महाविद्यालय गुलूपुर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ- प्रयागराज को जाम किया, जिससे आम जन, मरीज आदि को बांधा पहुंची और कांग्रेस नेताओं पर हमला हुआ, परन्तु इतना सब होने के बावजूद भी भाजपा नेता और उनके साथियों के विरूद्ध कोई कायर्वाही नहीं हुई, जो दुर्भाग्यपूर्ण है, कांग्रेस नेताओं पर एकतरफा कार्यवाही से प्रतीत होता है कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र पूरी तरह से समाप्त हो चुका है।

क्या प्रशासन ने भाजपा को अपराध करने की दी खुली छूट – धीरज श्रीवास्तव

शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि इससे पहले भी भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह के लोगों द्वारा शहीद चैक डिग्री कालेज पर सामाजिक भाई-चारा समाप्त करने व अशांति फैलाए जाने के उद्देश्य से सांसद श्री राहुल गांधी जी की फोटो जलाई गई और वायरल वीडियो में राहुल गांधी जी की जलती फोटो व जलाने का वक्तब्य स्वीकार किये जाने के बावजूद कायर्वाही नहीं हुई, क्या प्रशासन ने भाजपा नेताओं को अपराध करने की छूट दे रखी है जो इस घटना पर अभी तक कोई कायर्वाही नहीं की गई है।

मुकदमा रद्द कर उत्पीड़न से बचाया जाए – महताब आलम

       कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि कांग्रेस जनों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि थाना कोतवाली रायबरेली में अंकित मुकदमा 419/2025 को तत्काल रद्द किया जाये और कांग्रेस नेता गणों का उत्पीड़न रोका जाये एवं भाजपा मंत्री व उनके साथियों के विरूद्ध राहुल गांधी जी की फोटो जलाने, नेशनल हाइवे को जाम करने व हमला करने सम्बन्धी मुकदमा दर्ज किया जाये अन्यथा कांग्रेस जन आन्दोलन करने हेतु बाध्य होगें।
      ज्ञापन देने वालों में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव गण व ब्लाक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले