रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

सांसद सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस पार्टी ने आयोजित किए विभिन्न कार्यक्रम

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में आयोजित हुआ भोज कार्यक्रम, केक काटकर धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, सिमहँस हॉस्पिटल में आयोजित हुआ निशुल्क चिकित्सा शिविर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, December 9, 2025

Congress party organised various programmes on the birthday of MP Sonia Gandhi.

रायबरेली ब्यूरो। त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति सांसद श्रीमती सोनिया गांधी के जन्म दिन को जनपद के सभी ब्लाकों में गरीबो और जरूरतमंदों की मदद कर धूम-धाम से मनाया गया। विभिन्न कार्यक्रमों में शत्रोहन सोनकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद व श्रीमती सरिता गुप्ता अध्यक्ष नगर पंचायत लालगंज द्वारा संयुक्त रुप से कांग्रेस कायार्लय तिलक भवन में भोजन वितरण का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस कायार्लय तिलक भवन में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केक काटकर एवं मिष्ठान वितरण कर अपनी नेता का जन्म दिन मनाया गया।

इसके साथ ही ऋषभ बाजपेयी के संयोजकत्व में मरीजों को फल वितरण जिला अस्पताल में किया गया, एवं डा.मनीष सिंह चैहान पूर्व प्रत्याशी विधानसभा सदर द्वारा सिमहैंस हास्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व केक काटकर मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने यूपीए चेयर पसर्न श्रीमती सोनिया गांधी जी द्वारा कराये गये विकास कार्यो को याद किया कि कैसे मनमोहन सिंह सरकार में जनपद ने विकास के नये कीतिर्मान लिखे। जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने सभी लोगों को सोनिया गांधी के जन्मदिन की बधाई दी, और जनप्रिय नेता के दीघार्यु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना ईश्वर से की।

शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने सोनिया गांधी जी के संघर्षों और प्रधानमंत्री की कुर्सी को त्यागने की घटना को देश की राजनीति में सबसे बड़ा त्याग बताया। प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि कायर्क्रम में मरीजों और जरूरतमंदो को कम्बल भी बांटे गये, सभी लाभाथिर्यों ने सोनिया गांधी जी को आशीवार्द देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की ईश्वर से प्राथर्ना की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के समस्त उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, वार्ड अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले