पंकज तिवारी
रायबरेली ब्यूरो।। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दान व चढ़ावा चोरी के विरोध में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कायार्लय तिलक भवन से मंशा देवी मंदिर निकट रेलवे स्टेशन तक ‘‘सद्बुद्धि पदयात्रा’’ निकाली गई, पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा व चढ़ावा चोरी से आम जन मानस की आस्था को गहरा धक्का लगा है और लोगों का विश्वास टूटा है, जिलाध्यक्ष ने कहा कि उक्त घटना में कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मानना है कि आस्था से जुड़ी इस सम्पूर्ण घटना में माननीय उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित कर निष्पक्ष जांच कराई जाये और तत्काल ट्रस्ट को भंग कर चारों पीठों के परम पूज्य शंकराचार्यो एवं श्रीराम मंदिर के सम्मानित महंतो को इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाये।

शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने इसे आस्था के साथ खिलवाड़ बताया, उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी और शमर्नाक घटना के भंड़ा-फोड़ होने के बाद सिर्फ छोटे लोगों पर कायर्वाही की गई, जबकि मुख्य जिम्मेदार लोगों को पूरे प्रकरण से बचाया जा रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने चंदा चोरी की इस घटना को 140 करोड़ देश वासियों की आस्था और धर्म पर सीधा हमला बताया, श्रीराम मंदिर के नाम पर राजनीति कर सत्ता में आने वाली भाजपा इस पूरे ‘‘चंदा चोरी प्रकरण’’ पर खामोश बैठी है, जो इस बात का सबूत है कि चंदा चोरी प्रकरण में देश के कई सफेद पोश नेता भी शामिल है।
जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं उपस्थित कांग्रेसजनों ने सरकार की भूमिका पर नाराजगी जताई और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मंशा देवी मंदिर में हवन-पूजन कर भाजपा सरकार को ईश्वर सद्बुद्धि दे, कांमना की गयी।
इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी विधानसभा ऊंचाहार अतुल सिंह, वी.के. शुक्ला, विजयशंकर अग्निहोत्री, निमर्ल शुक्ला, पद्मधर सिंह, साहबशरण पासवान, सईदुल हसन, छत्रेश कुमार, शिवानंद मौयार्, संजय श्रीवास्तव, सुमित्रा रावत, अंजली पासवान, शैलजा सिंह, लक्ष्मी सिन्हा, आयुष द्विवेदी, हाफिज रियाज, रमाकांत सिंह, प्रियंका रावत, सतीश पासी, अशोक बाजपेई, अनिल मिश्रा, अशरफ खान, आर.के.सिंह, घनश्याम शुक्ला, अम्बरीश बाजपेयी, कामता नाथ गौड़, गिरीश बहादुर सिंह, पल्टू दास, अखिलेश शुक्ला, अजय सिंह, अमित पासी, अनुरूद्ध दीक्षित, केदारनाथ सिंह, नीरज शुक्ला, अखिलेश अवस्थी, विश्वनाथ त्रिपाठी, के.सी.शुक्ला, आशीष द्विवेदी, प्रमोद पाण्डेय, सुनील सिंह भदौरिया, सूयर्कुमार बाजपेयी, सवोर्त्तम मिश्रा, मुन्ना घोसी, प्रीता नेथन, मनोज मिश्रा, मनीष सोनकर, सै.अरशद, शादाब खान, राशिद अंसारी, अमित मिश्रा, यज्ञदेव शमार्, अंशुमान गांधी, दिनेश गौतम, मो.शमीम, मो.अकील, राहुल सोनकर, अखिलेश मिश्रा, सुमित कुमार, राकेश तिवारी, समुझ लाल धीमान आदि उपस्थित रहे।






