रायबरेली ब्यूरो।। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर यूरिया व डी.ए.पी. खाद न मिलने, अघोषित बिजली कटौती एवं बिजली बिलों में अनाप-शनाप बढ़ौत्तरी के विरोध में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने 8 सूत्रीय ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार की उदासीनता एवं अव्यवस्था के चलते उ.प्र. में किसानों को खरीफ फसल की बोआई व रोपाई के इस मौसम में खाद वितरण केन्द्रों पर यूरिया/डी.ए.पी. खाद नहीं मिल पा रही है। खाद न मिलने के कारण उनकी फसल बबार्द हो रही है, जो चिन्ताजनक है, इसके बावजूद भाजपा सरकार कुम्भकरणीय नींद में सोई हुयी है। रायबरेली का किसान यूरिया/डी.ए.पी. खाद को ब्लैक रेट पर खरीदने को मजबूर है। वतर्मान समय मे किसानो को अपने खेतों में खाद डालने की अति-आवश्यकता है। किसान हमारे अन्नदाता है, ऐसे वक्त में उनके दुःख-दर्द को अपना दुःख-दर्द समझ कर हमें उनके साथ इस लड़ाई में कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़े होने की आवश्यकता है।

इसके अतिरिक्त प्रदेश में विद्युत उपभोक्ताओं के बढ़े हुए विद्युत बिल आ रहे है। विद्युत मीटरों में तकनीकी त्रुटि और विभाग की लापरवाही की वजह से लोगों के अनाप-शनाप बिल आ रहे है। चूंकि ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले अधिकतर उपभोक्ता गरीब व कम पढ़े-लिखे होते है, उन्हे तकनीकी ज्ञान व जानकारी का अभाव रहता है और स्मार्ट मीटर के बारे में उन्हें समझ नहीं होती है, जिसका फायदा विद्युत विभाग उठाता है और उनसे मनमाना बिल वसूला जाता है।

जिलाध्यक्ष ने मांग की है कि क्रय केंद्रों में किसानों को यूरिया/डी.ए.पी. खाद उपलब्ध कराने की मात्रा व नियम शर्ते बतायी जाती है, वह कतई उचित नहीं है, चूंकि व्यापक स्तर पर खतौनी में अंश निधार्रण की खामिया है, किसान के दौड़-भाग के बावजूद उसमें सुधार नहीं हो रहा है, जिससे किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है, अधिकतर खातेदारों के नाम, पिता का नाम तथा आधार कार्ड में अंकित नाम, पिता के नाम में पाई-मात्रा अथवा लिपिकीय त्रुटि हो जाने के कारण फामर्र रजिस्ट्री नहीं हो पाती है, जिससे किसानों को उवर्रक खाद्य सामग्री नहीं मिल पाती है, इसलिए फामर्र रजिस्ट्री समाप्त की जाये। पंकज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों की समस्याओं पर उनके साथ खड़ी है।

शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों की बहुत सी भूमि की उवर्रा-शक्ति कम होती है, उन किसानों को अधिक खाद की जरूरत पड़ती है। इसलिए उन्हें उनकी जरूरत के हिसाब से खाद उपलब्ध करायी जाये, किसानों को पयार्प्त खाद सुलभ तरीके से उपलब्ध करायी जाये, स्मार्ट मीटरों की जांच की जाये, बिजली के दामों में कमी की जाये, बिजली उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर को लगाना पूरी तरह से रोका जाये एवं जहां पर लगा दिए गये है, वहां से हटाया जाये, विद्युत उपभोक्ता की बिना सहमति व उसकी जानकारी के बिना विद्युत भार बढ़ाने पर रोक लगायी जाये।
तिलक भवन से कलेक्ट्रेट तक निकाले गये पैदल मार्च में नीट पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर चल रहे धरने में छात्रों के ऊपर लाठी चार्ज की घटना और नेता प्रतिपक्ष सांसद श्री राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी व उन पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किये जाने की घटना से कांग्रेस जनों में आक्रोश देखा जा सकता था, कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने कहा कि पेपर लीक मामले में शिक्षामंत्री धमेर्न्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग बिल्कुल जायज है, बार-बार बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ आखिर कब तक छात्र बदार्श्त करेंगे, छात्र आन्दोलन में सांसद श्री राहुल गांधी जी के शामिल होने से पूरी भाजपा सरकार बौखला गई है, राहुल गांधी जी को जबरन प्रदशर्न के बीच से गिरफ्तार करना और छोड़ देना सरकार के भय को साफ दिखाता है, कांग्रेस पार्टी छात्रों की इस लड़ाई में पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है, देश के युवाओं पर लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले दागकर मोदी सरकार ने अति कर दी है, देश का युवा भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा।
इस अवसर पर शत्रोहन सोनकर, सरिता गुप्ता, अतुल सिंह, हाजी इलियास, रमेश शुक्ला, वी.के.शुक्ला, विजयशंकर अग्निहोत्री, निमर्ल शुक्ला, दीपेन्द्र गुप्ता, शैलजा सिंह, अंजली पासवान, लक्ष्मी सिन्हा, वीरेन्द्र यादव, सुमित्रा रावत, प्रीता नेथन, अजीत सिंह, संतोष त्रिवेदी, महेश प्रसाद शमार्, मुन्ना घोसी, आकृष्ट त्रिवेदी, संजय श्रीवास्तव, प्रमोद पाण्डेय, आशीष द्विवेदी, मनोज मिश्रा, रमाकांत सिंह, कामता प्रसाद गौड़, सै.अरशद अली, मनीष सोनकर, सोनू खान, राशिद अंसारी, अम्बरीश बाजपेयी, विश्वनाथ त्रिवेदी, ऋषभ बाजपेई, महेश्वर सिंह, उमिर्ला लोधी, जीतू, मो.अशरफ खान, अनुरूद्ध दीक्षित, सुमित कुमार, ज्योति पासी, केदारनाथ सिंह, छोटे लाल पासी, अखिलेश अवस्थी, अवधेश चैधरी, राजेन्द्र सिंह, हरिभान चैधरी, मो.हारून, अमित पासी, सक्षम त्रिवेदी, अखिलेश शुक्ला, मनोज तिवारी, प्रमोद बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कायर्कतार् गण उपस्थित रहे।





