मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभ - हिंदू महिला का जबरन मतांतरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - West Asia Conflict: अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकाने किए तबाह, तो ईरान ने US जहाजों को बनाया निशाना - Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तारमुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभ - हिंदू महिला का जबरन मतांतरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - West Asia Conflict: अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकाने किए तबाह, तो ईरान ने US जहाजों को बनाया निशाना - Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तार

पंचायत विकास दिवस पर ग्राम पंचायतों में ‘मन की बात’ का सामूहिक प्रसारण

पंचायत सरकार भवनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक प्रसारण किया गया।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, June 28, 2026

संवाददाता:- फरीद अहमद

ठाकुरगंज (किशनगंज)। पंचायत विकास दिवस के अवसर पर ठाकुरगंज प्रखंड की बरचौंदी, तातपौआ और भोलमारा सहित अन्य पंचायत सरकार भवनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर प्रसारण सुना।

इस दौरान ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं, आगामी कार्यों, प्राप्त एवं व्यय राशि की जानकारी, महिला हितैषी ग्राम पंचायत विषय तथा ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही पंचायतों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

तातपौआ पंचायत में मुखिया , मुखिया प्रतिनिधि रसमुद्दीन फैज, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि बिनदेस राय सहित अन्य पंचायत कर्मी मौजूद रहे। भोलमारा पंचायत में मुखिया जुनैद आलम, उपमुखिया सलीम आलम, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य कुमार गणेश, जेई रंजीत कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। वहीं बरचौंदी पंचायत में मुखिया, जदयू प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य और पंचायत कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ठाकुरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से उनका अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। पंचायत विकास दिवस के इस आयोजन को ग्रामीण विकास और जनजागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले