बाइकों की टक्कर में घर लौट रहे व्यक्ति की मौत दूसरा बाइक सवार मौके से फरार - जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक - जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामदबाइकों की टक्कर में घर लौट रहे व्यक्ति की मौत दूसरा बाइक सवार मौके से फरार - जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक - जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामद

लखनऊ अग्निकांड: दिवंगत छात्रों को नवाबगंज में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पटेल तिराहे पर युवाओं और समाजसेवियों ने जलाया मोमबत्ती, हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, June 25, 2026

संवाददाता।

लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक कोचिंग संस्थान में हुए दर्दनाक अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्र-छात्राओं की स्मृति में बाराबंकी के नवाबगंज स्थित पटेल तिराहे पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

गमगीन माहौल में दी गई अंतिम विदाई

सरदार पटेल प्रतिमा बस स्टॉप पर आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं, समाजसेवियों और नागरिकों ने हिस्सा लिया। लोगों ने मोमबत्तियाँ जलाकर दिवंगत आत्माओं को याद किया और दो मिनट का मौन रखकर उनकी शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा और उपस्थित लोगों की आंखें नम थीं।

“घटना से सबक लेकर व्यवस्था सुधारने की जरूरत”

सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी आकाश पटेल ने कहा कि लखनऊ की यह त्रासदी अत्यंत दुःखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा:
“जिन परिवारों ने अपने भविष्य के सपनों को इस हादसे में खोया है, उस क्षति की भरपाई संभव नहीं है। समाज को इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए। साथ ही, ऐसी घटनाएं हमें सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक होने और जिम्मेदार व्यवस्था को दुरुस्त करने की चेतावनी भी देती हैं।”
आकाश पटेल ने आगे कहा कि दिवंगत छात्र-छात्राओं को सच्ची श्रद्धांजलि तभी दी जा सकती है, जब हम यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में ऐसी किसी लापरवाही के कारण किसी और को अपनी जान न गंवानी पड़े।

प्रमुख रूप से रहे उपस्थित

इस श्रद्धांजलि सभा में राकेश पटेल, प्रदीप मौर्य, आकाश द्विवेदी, सौरभ शर्मा, निशांत द्विवेदी, रचना वर्मा, डॉ. आलोक रस्तोगी, दिवाकर तिवारी, हर्ष सिंह, विवेक त्यागी, उत्कर्ष सिंह, अमन वर्मा और लक्ष्मी वर्मा सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले