जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद में बड़ी कार्यवाही - अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्सजिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद में बड़ी कार्यवाही - अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स

जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया

लक्ष्य के अनुरूप धान खरीद सुनिश्चित करें केंद्र प्रभारी, मानक के अनुसार तौल के दिए निर्देश

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Friday, October 30, 2026


पीलीभीत। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मंडी पूरनपुर स्थित धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर धान खरीद की प्रगति, व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का जायजा लिया। उन्होंने क्रय केंद्रों पर धान की नमी की जांच कराई तथा टोकन रजिस्टर, वेटिंग रजिस्टर, बोरा रजिस्टर एवं क्रय पंजिका का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र पर धान की तौल करा रहे किसान से वार्ता कर खरीद प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों के धान की खरीद निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। सभी केंद्रों पर दैनिक लक्ष्य के सापेक्ष नियमित खरीद की जाए तथा किसानों को शासन की मंशा के अनुरूप न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ पारदर्शी एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि छोटे से छोटे किसान को भी एमएसपी योजना का लाभ मिलना चाहिए। धान खरीद में किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े तथा तौल प्रक्रिया में निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन किया जाए।


मौसम के दृष्टिगत धान के सुरक्षित भंडारण पर विशेष जोर देते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि क्रय केंद्रों पर धान खुले में न रखा जाए तथा खरीदे गए धान का प्रतिदिन उठान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में धान बारिश से गीला न होने पाए, जिससे किसानों की उपज की गुणवत्ता प्रभावित न हो और सरकारी खरीद व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रहे।
निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले