स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसलास्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसला

साड़ी के फंदे से लटकता मिला अधेड़ का शव, आत्महत्या की आशंका

चितवनिया गांव निवासी मृतक अपनी ससुराल लालगंज में रहता था जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव साड़ी के फंदे से लटका मिला

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, August 6, 2026

अलताब अहमद, शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के लालगंज मजरे बहुदाखुर्द में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में सीमेंटेड टीन शेड़ में लगे पाइप में साड़ी के फंदे से अधेड़ का शव लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य संकलित कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों के मुताबिक शिवगढ़ थाना क्षेत्र कोइली खेड़ा मजरे चितवनियां गांव का रहने वाला मृतक रामपाल उम्र 45 वर्ष पुत्र श्रीराम लगभग 10 वर्षों से लालगंज मजरे बहुदाखुर्द में अपनी ससुराल में रहता था। गुरुवार की सुबह जिसका शव फंदे से लटकता मिलने से हडकम्प मच गया। बताते हैं कि घटना के समय मृतक की पत्नी रुपरानी घर में नहीं थी। वह एक दिन पहले बुधवार की सुबह अपनी पहली ससुराल भवानीगढ़ गई थी। गुरुवार को पति की मौत की सूचना पर वह अपने मैके लालगंज पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक रूपरानी की पहली शादी थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ से हुई थी। करीब 12 वर्ष पूर्व पहले पति की मौत हो गई थी जिसके बाद रुपरानी ने दूसरी शादी रामपाल के साथ की थी। शादी के बाद से करीब 10 वर्षों से मृतक रामपाल पत्नी रूपरानी के साथ अपनी ससुराल में रहता था। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले