जिला अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर आल इंडिया युवा व्यापार मंडल ने सौपा ज्ञापन - आरेडिका ने नई दिल्ली में आयोजित गवर्नमेंट अचीवमेंट्स एंड स्कीम्स एक्सपो-2026 में किया प्रतिभाग - नशे के 3 शातिर कारोबारी गिरफ्तार, 2.2 किलो चरस और बुलेट बाइक बरामद - अमूल दूध घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, 3.85 लाख रुपये नकद और एक ट्रक बरामद - भगवान दक्ष प्रजापति जयंती पर मुरादाबाद में गूंजे जयकारे, हजारों की भीड़ के साथ निकली ऐतिहासिक शोभायात्राजिला अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर आल इंडिया युवा व्यापार मंडल ने सौपा ज्ञापन - आरेडिका ने नई दिल्ली में आयोजित गवर्नमेंट अचीवमेंट्स एंड स्कीम्स एक्सपो-2026 में किया प्रतिभाग - नशे के 3 शातिर कारोबारी गिरफ्तार, 2.2 किलो चरस और बुलेट बाइक बरामद - अमूल दूध घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, 3.85 लाख रुपये नकद और एक ट्रक बरामद - भगवान दक्ष प्रजापति जयंती पर मुरादाबाद में गूंजे जयकारे, हजारों की भीड़ के साथ निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

आरेडिका ने नई दिल्ली में आयोजित गवर्नमेंट अचीवमेंट्स एंड स्कीम्स एक्सपो-2026 में किया प्रतिभाग

एनएनएस मीडिया ग्रुप द्वारा आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली को प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय रेलवे के लिए रेल डिब्बों के निर्माण तथा उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के प्रति आरेडिका की निरंतर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 28, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 25 से 27 जुलाई, 2026 तक एनएनएस मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित गवर्नमेंट अचीवमेंट्स एंड स्कीम्स एक्सपो-2026 में आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली ने अपनी उत्कृष्ट विनिर्माण क्षमता, तकनीकी नवाचारों एवं भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार आरेडिका ने प्रदर्शनी में अपना स्टॉल स्थापित कर रेलवे कोच निर्माण ‘‘मेक इन इण्डिया‘‘ एवं ‘‘आत्मनिर्भर भारत‘‘ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में बच्चों एवं आगंतुकों ने आरेडिका के स्टॉल का अवलोकन किया और संस्थान की उपलब्धियों की सराहना की।


प्रदर्शनी के समापन अवसर पर एनएनएस मीडिया ग्रुप द्वारा आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली को प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय रेलवे के लिए रेल डिब्बों के निर्माण तथा उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के प्रति आरेडिका की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
प्रदर्शनी में आरेडिका की ओर से अशोक कुमार अग्निहोत्री वरिष्ठ यांत्रिक इंजिनियर/डिज़ाइन, अनिल श्रीवास्तव जनसंपर्क अधिकारी, कौशल कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ खंड इंजिनियर/डिज़ाइन, अंगद सिंह कुशवाहा एसएसई/डिज़ाइन), प्रणितेश एस. रंजन एसएसई/डिज़ाइन, जीतेन्द्र सिंह कुशवाहा एसएसई/डिजाइन, रोहित मिश्रा (टेक्नीशियन), केशव चन्द्र पटेल (टेक्नीशियन), लक्ष्मण सिंह (टेक्नीशियन) तथा उदय सिंह (ऑफिस असिस्टेंट) ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह सम्मान आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं उत्कृष्ट टीम भावना का परिणाम है। इस तरह के आयोजन भविष्य में भी संस्थान को गुणवत्ता, नवाचार एवं उत्पादन उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित करेंगे तथा भारतीय रेलवे को बेहतर कोच निर्माण में अग्रणी बनाए रखने के संकल्प को और सुदृढ़ करेगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले