सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त - बूढ़ी कनकई नदी में डूबा बच्चा : परिजन - जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 21.06.26 - नवयुग कन्या महाविद्यालय में 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर भव्य योगाभ्यास आयोजित - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ आरेडिकासोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त - बूढ़ी कनकई नदी में डूबा बच्चा : परिजन - जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 21.06.26 - नवयुग कन्या महाविद्यालय में 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर भव्य योगाभ्यास आयोजित - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ आरेडिका

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ आरेडिका

‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ थीम के साथ सप्ताहभर चले विविध कार्यक्रम, हजारों प्रतिभागियों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का मंत्र

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, June 21, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 का आयोजन ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ थीम के अंतर्गत अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं व्यापक जनसहभागिता के साथ किया गया। महाप्रबंधक रामन कृष्णन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत सप्ताहभर विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा 21 जून को गोमती इंडोर स्टेडियम में मुख्य योग समारोह संपन्न हुआ।
योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ सभी प्रतिभागियों द्वारा सामूहिक रूप से “वंदे मातरम्” के गायन के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित योगजनों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का कोलकाता से प्रसारित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संदेश एवं संबोधन देखा। योगाचार्य अमित त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में महाप्रबंधक रामन कृष्णन, प्रमुख विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आरेडिका के विभिन्न परिसरों में भी योग शिविर आयोजित किए गए। अधिकारी क्लब में महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया। सुपरवाइजर क्लब में योगाचार्य अमित त्रिपाठी द्वारा वरिष्ठ कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को योग कराया गया। कर्मचारी क्लब में आयोजित योग शिविर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने सहभागिता करते हुए योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
योग सप्ताह के दौरान प्रतिभागियों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 16 जून को सेंट्रल पार्क में सामूहिक योग सत्र आयोजित किया गया। 17 जून को योग विषयक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं योग साइकिल रैली का आयोजन हुआ। 18 जून को स्लोगन लेखन प्रतियोगिता तथा 19 जून को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, योग टॉक, निबंध लेखन प्रतियोगिता, मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन विषयक जागरूकता शिविर, योग शिविर एवं जागरूकता रैली आयोजित की गई।
स्काउट एवं गाइड के बच्चों द्वारा निकाली गई योग जागरूकता रैली ने कॉलोनीवासियों को योग के महत्व एवं लाभों से अवगत कराया। 20 जून को योग के लाभ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का प्रभावी संदेश प्रस्तुत किया। योग सप्ताह के दौरान बैनर, पोस्टर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले