स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसलास्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसला

आरेडिका ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में 7वें रेल एवं मेट्रो टेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव एवं एक्सपो-2026 में किया प्रतिभाग

एमसीएफ के स्टॉल पर लघु कोच मॉडल, ट्रांसलाइट्स, प्रचार-प्रसार सामग्री तथा ऑडियो-वीडियो प्रस्तुतियों के माध्यम से कारखाने की उपलब्धियों, आधुनिक विनिर्माण तकनीकों तथा भारतीय रेल के आधुनिकीकरण में उसके महत्वपूर्ण योगदान को प्रदर्शित किया जा रहा है

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 23, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। नई दिल्ली में 22 जुलाई से 24 जुलाई तक चलने वाले 7वें रेल एवं मेट्रो टेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव एवं एक्सपो-2026 का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतिष्ठित आयोजन में रेल एवं मेट्रो क्षेत्र से जुड़े प्रमुख उद्योगों, नीति-निर्माताओं, विशेषज्ञों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं तथा व्यावसायिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली इस प्रतिष्ठित प्रदर्शनी में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए अपनी अत्याधुनिक कोच निर्माण क्षमता एवं तकनीकी उत्कृष्टता का प्रदर्शन कर रहा है। एमसीएफ के स्टॉल पर लघु कोच मॉडल, ट्रांसलाइट्स, प्रचार-प्रसार सामग्री तथा ऑडियो-वीडियो प्रस्तुतियों के माध्यम से कारखाने की उपलब्धियों, आधुनिक विनिर्माण तकनीकों तथा भारतीय रेल के आधुनिकीकरण में उसके महत्वपूर्ण योगदान को प्रदर्शित किया जा रहा है।

प्रदर्शनी में स्टॉल संख्या एम 136 ए स्थित एमसीएफ पवेलियन आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बड़ी संख्या में उद्योग प्रतिनिधियों, रेलवे के अधिकारियों, विशेषज्ञों एवं अन्य आगंतुकों ने पवेलियन का भ्रमण किया तथा एमसीएफ की विश्वस्तरीय कोच निर्माण सुविधाओं, उन्नत तकनीकों, उच्च गुणवत्ता मानकों एवं भारतीय रेल के लिए आधुनिक यात्री कोचों के निर्माण में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

इस प्रदर्शनी में सहभागिता के माध्यम से एमसीएफ उद्योग जगत के साथ सहयोग को सुदृढ़ करने, नवीन प्रौद्योगिकियों को प्रोत्साहित करने तथा आत्मनिर्भर भारत और भारतीय रेल के आधुनिकीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित कर रहा है। आरेडिका ने उद्योग जगत की विभिन्न लघु एंव मध्यम इकाई एवं संगठनों को आईआरईपीएस में रजिस्टर्ड करने के बारे में जागरूक किया।

यह प्रदर्शनी 22 से 24 जुलाई, 2026 तक आयोजित की जा रही है। एमसीएफ ने सभी आगंतुकों से स्टॉल संख्या M-136A पर पधारकर उसकी तकनीकी उपलब्धियों एवं नवाचारों का अवलोकन करने का आग्रह किया है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले