बाइकों की टक्कर में घर लौट रहे व्यक्ति की मौत दूसरा बाइक सवार मौके से फरार - जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक - जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामदबाइकों की टक्कर में घर लौट रहे व्यक्ति की मौत दूसरा बाइक सवार मौके से फरार - जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक - जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामद

रायगढ़ जिले में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्यवाही

*बिना रकम बरामदगी के चेक बरामद कर ट्रैप किए जाने का यह अब तक का पहला मामला ।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, July 29, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

॰॰ 50000 रुपये रिश्वत मांगा जाकर बतौर गारंटी 50000 रुपये का हस्ताक्षरित चेक लेते रायगढ़ कलेक्ट्रेट के राहत और आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू एसीबी की गिरफ्त में । 50000 रुपये का चेक जप्त ।
॰॰ ग़रीब ग्रामीण से उसकी पत्नी की सर्प दंश से हुई मृत्यु के एवज़ में शासन से मिलने वाली मुआवजा राशि का बैंक खाते में भुगतान कराने के एवज में मांगी गई थी 50000 (पचास हज़ार रुपये ) की रिश्वत ।

  • प्रार्थी विजय सिदार ग्राम बुलाकी जिला रायगढ़
  • ⁠आरोपी -राजकुमार सिदार बाबू राहत और आपदा प्रबंधन शाखा कलेक्ट्रेट रायगढ़ का

:::* ग्राम बुलाकी तहसील पुसौर जिला रायगढ़ निवासी विजय सिदार द्वारा एसीबी यूनिट बिलासपुर में यह शिकायत की गई थी कि उसकी पत्नी रामकुमारी का देहांत सर्प दंश से वर्ष 2023 में हो गया था जिस पर शासन की योजना के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि को प्राप्त करने के लिए उसके द्वारा आवेदन राजस्व विभाग में किया गया था जो मुआवजा हेतु प्रकरण कलेक्ट्रेट कार्यालय रायगढ़ में लंबित था जिस पर मुआवजा राशि कों जल्द प्राप्त करने के लिए वह कलेक्ट्रेट रायगढ़ के आपदा प्रबंधन शाखा के बाबू राजकुमार से मिला तो बाबू राजकुमार द्वारा मुआवजा राशि को उसके बैंक खाते में डालने के एवज़ में 50000 रुपये की मांग की जा रही है तथा मुआवजा राशि मिलने के बाद 50000 रुपये को लाकर देने को कहा जा रहा है तथा तब तक के लिए 50000 रुपये का हस्ताक्षरित चेक बतौर गारंटी देने को कहा जा रहा है किंतु वह मुआवजा राशि प्राप्त करने के एवज में बाबू राजकुमार को 50000 रुपये की राशि का चेक बतौर गारंटी नहीं देना चाहता बल्कि बाबू राजकुमार को 50000 रुपये का चेक लेते हुए पकड़वाना चाहता है ।शिकायत का सत्यापन कराये जाने पर शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी यूनिट बिलासपुर द्वारा ट्रैप की योजना बनायी जाकर आज दिनांक 28.07.26 को टीम ट्रैप के लिए रायगढ़ रवाना हुई थी जो रायगढ़ पहुँचने पर प्राथी को आरोपी के पास चेक देने भेजा गया जो आरोपी बाबू राजकुमार द्वारा कलेक्ट्रेट रायगढ़ के राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा के कक्ष में प्रार्थी से 50000 रुपये का चेक प्राप्त करते ही आसपास में फैली डीएसपी एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा आरोपी बाबू राजकुमार सिदार को पकड़ लिया गया।50000 रुपये का हस्ताक्षरित चेक आरोपी से बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है । रिश्वत में बिना रकम बरामदगी के रिश्वत मांगे जाने पर गारंटी के रूप में हस्ताक्षरित चेक मांगकर रिश्वतखोरी करने और पकड़े जाने का यह पहला मामला है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले