अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओरअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर

थाना बाराद्वार परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एकता वृक्षारोपण किया गया

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, जनभागीदारी से हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम सफल"

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 25, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

बाराद्वार, दिनांक 24 जुलाई 2026

भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में थाना बाराद्वार परिसर में एकता वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शक्ति श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण का निर्माण तथा जनसामान्य में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री जीतेश शर्मा, पार्षद अजय सिंह ठाकुर, पत्रकार पंकज अग्रवाल, थाना बाराद्वार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। सभी नागरिकों से भी अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम का समापन पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले