साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक - पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप बापूनगर में युवक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से वार का आरोप - जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में सोमवार को विमुक्त जाति दिवस धूमधाम से मनाया गया। - लूट की वारदात का चंद घंटों में खुलासा, चौकी नैला पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार - चंद्रहासिनी माता के दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत; दर्जनों घायल, 5 गंभीर मरीज रेफरसाइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक - पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप बापूनगर में युवक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से वार का आरोप - जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में सोमवार को विमुक्त जाति दिवस धूमधाम से मनाया गया। - लूट की वारदात का चंद घंटों में खुलासा, चौकी नैला पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार - चंद्रहासिनी माता के दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत; दर्जनों घायल, 5 गंभीर मरीज रेफर

चंद्रहासिनी माता के दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत; दर्जनों घायल, 5 गंभीर मरीज रेफर

दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर दो की मौत

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, August 31, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

सारंगढ़। चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन को तेज रफ्तार माज़दा ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय पिकअप में करीब 30 से 32 श्रद्धालु सवार थे। सभी श्रद्धालु महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र के पटेरापली, गाड़ाघाट और बागबाहरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

दर्शन कर लौट रहे थे ग्रामीण

जानकारी के अनुसार ग्रामीण चंद्रपुर स्थित प्रसिद्ध मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर में दर्शन करने गए थे। माता के दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु पिकअप वाहन से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सारंगढ़ क्षेत्र में तेज रफ्तार माज़दा ट्रक ने उनकी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद मची चीख-पुकार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर स्थिति वाले पांच घायलों को उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

हादसे में दो लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले