सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक सामग्री के मामले में राष्ट्रपति सहित सात प्रमुख संस्थाओं को भेजा गया ज्ञापन - ऑपरेशन में देरी से गर्भ में नवजात की मौत होने का गंभीर आरोप। - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0, सीएम डैशबोर्ड कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। - लोहिया कॉर्प 23 जुलाई से निवेशकों के लिए खोलेगी ₹3,547 करोड़ का पब्लिक इश्यू - 23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओसोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक सामग्री के मामले में राष्ट्रपति सहित सात प्रमुख संस्थाओं को भेजा गया ज्ञापन - ऑपरेशन में देरी से गर्भ में नवजात की मौत होने का गंभीर आरोप। - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0, सीएम डैशबोर्ड कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। - लोहिया कॉर्प 23 जुलाई से निवेशकों के लिए खोलेगी ₹3,547 करोड़ का पब्लिक इश्यू - 23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ

स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की 48 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, स्वास्थ्य शिविर और सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित

श्रध्दांजलि सभा के साथ स्वास्थ्य शिविर फल वितरण एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 20, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

     - जिला शक्ति  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद, अजातशत्रु, जननायक  स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की 48 वी  

पुण्यतिथि के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति 23 जुलाई 2026 को मातृ शिशु अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में सवेरे 9:30 बजे श्रद्धांजलि एवं फल वितरण तथा सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जहां स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का पुण्य स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा एवं मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किया जाएगा तथा सेवा निवृत्त शिक्षकों को शक्ति विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंट कर
सम्मानित किया जाएगा । सवेरे 10.30 बजे से शाम 5:00 बजे तक कचहरी परिसर शक्ति में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया गया है जहां डॉक्टरो द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं निशुल्क दवा वितरण किया जाएगा । कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता राकेश महंत ने संबंधित जनों से उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले