शिक्षा जीवन बदलने की सबसे बड़ी ताकत : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी - दो तीन साल में ही उखड़ी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क कबारीपाली - बाजार पारा मार्ग बना हादसों का गढ़ - कोतवाली और साइबर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में नशीली दवा खपाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ रेड कार्यवाही में 02 आरोपी गिरफ्तार - महानदी विवाद नहीं, छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय - आरेडिका में ‘वित्त प्रबंधन’ विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजनशिक्षा जीवन बदलने की सबसे बड़ी ताकत : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी - दो तीन साल में ही उखड़ी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क कबारीपाली - बाजार पारा मार्ग बना हादसों का गढ़ - कोतवाली और साइबर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में नशीली दवा खपाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ रेड कार्यवाही में 02 आरोपी गिरफ्तार - महानदी विवाद नहीं, छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय - आरेडिका में ‘वित्त प्रबंधन’ विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

आरेडिका में ‘वित्त प्रबंधन’ विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

संगोष्ठी में निवेश के विविध विकल्पों, उनसे जुड़े जोखिमों तथा संभावित लाभ-हानि का व्यावहारिक एवं सरल भाषा में विश्लेषण प्रस्तुत किया गया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 30, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली के राजभाषा विभाग द्वारा ‘वित्त प्रबंधन’ विषय पर एक तकनीकी कार्यशाला/संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह संगोष्ठी आरेडिका एवं नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायबरेली के सदस्य कार्यालयों के लिए आयोजित की गयी।


मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अभिनव यादव, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एवं उप मुख्य राजभाषा अधिकारी, आरेडिका नें कार्यशाला में प्रतिभागियों को व्यक्तिगत वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की । वक्ता द्वारा निवेश के विविध विकल्पों, उनसे जुड़े जोखिमों तथा संभावित लाभ-हानि का व्यावहारिक एवं सरल भाषा में विश्लेषण प्रस्तुत किया गया। साथ ही वर्तमान समय में बढ़ रहे ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों जैसे फर्जी निवेश योजनाओं, साइबर ठगी, फ़िशिंग लिंक, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा केवल विश्वसनीय एवं अधिकृत माध्यमों से ही निवेश करने की सलाह दी।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को वित्तीय सुरक्षा एवं आर्थिक स्थिरता के लिए आय के स्रोतों में विविधता लाने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया तथा विभिन्न वैध एवं व्यवहारिक विकल्पों की जानकारी दी गई।
कार्यशाला के अंत में आयोजित संवादात्मक सत्र में प्रतिभागियों ने निवेश, म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार, कर नियोजन, सेवानिवृत्ति योजना तथा अन्य वित्तीय विषयों से संबंधित अनेक जिज्ञासाएँ व्यक्त कीं। मुख्य वक्ता अभिनव यादव ने सभी प्रश्नों एवं शंकाओं का सरल, व्यावहारिक एवं उदाहरणों सहित समाधान किया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले