वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइलवर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइल

गुरुकुल महाविद्यालय में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रत्येक व्यक्ति को केवल पौधा लगाना ही नहीं, बल्कि उसके संरक्षण की जिम्मेदारी का संकल्प भी लेना चाहिए- डॉ प्रांजलि शुक्ला

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 13, 2026

सोमेन्द्र पटेल महराजगंज रायबरेली। गुरुकुल महाविद्यालय, हलोर-पुरासी, रायबरेली मे एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

उत्तर प्रदेश शासन के वृहद वृक्षारोपण अभियान–12/07/2026 एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत गुरुकुल महाविद्यालय, हलोर-पुरासी, रायबरेली में प्राचार्या डॉ. प्रांजलि शुक्ला के नेतृत्व में वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. प्रांजलि शुक्ला ने छात्र-छात्राओं एवं समस्त शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को केवल पौधा लगाना ही नहीं, बल्कि उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रभा शुक्ला के निर्देशन में किया गया। महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले