धर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिलधर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल

क्रेन की चैन टूटने से नीचे दबकर एक वाहन चालक की हुई मौत

मृतक दीपू यादव शक्ति ट्रेवेल्स में करता था ड्राइविंग, आठ टन वजनी फ्रेम के नीचे दबने से हुई दर्दनाक मौत, मुआवजा व दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों व परिजनों ने की सड़क जाम

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, December 19, 2025

A driver died after being crushed under a crane chain that broke.

रायबरेली ब्यूरो। गुरुवार को लालगंज स्थित मॉर्डन रेल कोच कारखाने में वजन उठा रही क्रेन की चैन अचानक टूटने से गिरे 8 टन वजनी फ्रेम के नीचे दबकर एक डीसीएम चालक की असमय मृत्यु हो गई। दुर्घटना में हुई मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे व दोषियों पर कार्रवाई को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। जिसे पुलिस ने बल प्रयोग कर हटा दिया।

जानकारी के अनुसार गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के दुर्जन का पुरवा मजरे सुल्तानपुर खेड़ा निवासी दीपू यादव उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र रामधनी यादव रेल कोच कारखाने में कॉन्टैक्टर के तौर पर काम करने वाली शक्ति ट्रैवल्स में ड्राइवर के पद पर काम करता था।

बृहस्पतिवार शाम को स्टोर यार्ड में एक ट्रक से 8- 8 टन के फ्रेम उतर रहे थे तभी फ्रेम की अनलोडिंग कर रही क्रेन की चैन टूट गईं वहीँ नीचे खड़ा दीपू यादव फ्रेम के नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन उसे रेल कोच फैक्ट्री के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले