पुलिस क्षेत्राधिकारी ने थाना माधोटांडा क्षेत्र भारत-नेपाल सीमा जायजा लिया - अमृतपुर के युवाओं को मिला करियर का नया मंत्र, डॉ. युवराज सिंह की अनूठी पहल - बाल दिवस पर कायमगंज पुलिस ने बच्चों संग मनाई खुशियां, केक काटकर बांटी चॉकलेट और उपहार - साइबर ठगी के 10.87 लाख रुपये के खेल का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार - प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, जहानगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारपुलिस क्षेत्राधिकारी ने थाना माधोटांडा क्षेत्र भारत-नेपाल सीमा जायजा लिया - अमृतपुर के युवाओं को मिला करियर का नया मंत्र, डॉ. युवराज सिंह की अनूठी पहल - बाल दिवस पर कायमगंज पुलिस ने बच्चों संग मनाई खुशियां, केक काटकर बांटी चॉकलेट और उपहार - साइबर ठगी के 10.87 लाख रुपये के खेल का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार - प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, जहानगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

हाथी ने महिला को रौंदकर उतारा मौत के घाट – धरमजयगढ़ क्षेत्र में फिर बढ़ा मानव-हाथी संघर्ष!

जिले में मानव-हाथी द्वंद लगातार खतरनाक रूप ले रहा है

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, September 19, 2025

पुलकित दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश स्टेट प्रभारी दैनिक अयोध्या टाइम्स

रायगढ़। जिले में मानव-हाथी द्वंद लगातार खतरनाक रूप ले रहा है। खासकर धरमजयगढ़ क्षेत्र में आए दिन हाथियों के आतंक से लोग दहशत में जी रहे हैं। फसलों को चौपट करने से लेकर घरों को तोड़ने और जान लेने तक की घटनाएं अब आम हो चुकी हैं।

ताज़ा मामला धरमजयगढ़ के बकारुमा रेंज अंतर्गत रेरुमा खुर्द गांव (मांझीपारा) का है, जहां शुक्रवार रात एक जंगली हाथी ने महिला को बेरहमी से पैरों तले कुचल डाला। महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, हाथी ने महिला को पटक-पटक कर मौत के घाट उतारा।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही और सुस्ती के चलते ही हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। लोग लगातार जनहानि का शिकार हो रहे हैं, मगर रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले