Punjab में EVM नहीं, Ballot Paper से ही होंगे चुनाव, Supreme Court ने खारिज की मांग वाली याचिका - राष्ट्रपति भवन में Padma Awards 2026 का भव्य समारोह, PM Modi की मौजूदगी में दिग्गजों को मिला सम्मान - लगातार बढ़ते हुए तापमान व भीषण गर्मी में दिखी मानवता की मिसाल सूर्यांश हॉस्पिटल परिवार ने हाइवे पर मीठा शर्वत का प्याऊ लगवाकर की राहगीरों की सेवा - मिर्ज़ापुर: मानवाधिकार की आड़ में अवैध समानांतर तंत्र चलाने वाली संस्था पर NHRC का कड़ा रुख, RTI के माध्यम से हुआ बड़ा खुलासा - विशुनपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 28 अदद अवैध “बंटी-बबली” देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तारPunjab में EVM नहीं, Ballot Paper से ही होंगे चुनाव, Supreme Court ने खारिज की मांग वाली याचिका - राष्ट्रपति भवन में Padma Awards 2026 का भव्य समारोह, PM Modi की मौजूदगी में दिग्गजों को मिला सम्मान - लगातार बढ़ते हुए तापमान व भीषण गर्मी में दिखी मानवता की मिसाल सूर्यांश हॉस्पिटल परिवार ने हाइवे पर मीठा शर्वत का प्याऊ लगवाकर की राहगीरों की सेवा - मिर्ज़ापुर: मानवाधिकार की आड़ में अवैध समानांतर तंत्र चलाने वाली संस्था पर NHRC का कड़ा रुख, RTI के माध्यम से हुआ बड़ा खुलासा - विशुनपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 28 अदद अवैध “बंटी-बबली” देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

सभी शासकीय सेवकों का ई - केवाईसी कार्य कराए पूर्ण - कलेक्टर विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, September 17, 2025

पुलकित दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश स्टेट प्रभारी दैनिक अयोध्या टाइम्स
सक्ती, 16 सितम्बर 2025 // कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुख को अपने विभाग के कर्मचारियों का कार्मिक संपदा मॉड्यूल पर प्रोफाईल अद्यतन करते हूए ई-केवायसी 30 सितंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। 
          समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी सीएमओ को अपने अपने नगरीय क्षेत्रों में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान का शासन से प्राप्त निर्देशानुसार सुव्यवस्थित आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को सुव्यवस्थित आयोजन कराए जाने कहा। कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए उन्होने महिला एवं बाल विकास विभाग को इस अवधि में विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन कराने के निर्देश दिए एवं पोषण माह का अधिकतम प्रभाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
      समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने राजस्व विभाग के ई-कोर्ट न्यायालयो में प्रकरणों के निराकरण की स्थिति, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन आदि सहित डिजिटल क्रॉप सर्वे, जाति प्रमाण पत्र के कार्य, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अद्यतन स्थिति, एग्रीस्टेक के माध्यम से किसान पंजीयन एवं फार्मर आईडी निर्माण की स्थिति, लोक सेवा गारंटी, हर घर जल प्रमाणीकरण सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुवे आवश्यक निर्देश दिए। 
कलेक्टर ने खरीफ वर्ष 2025 हेतु खाद भंडारण एवं वितरण की स्थिति, बारदाना संग्रहण, विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों के अद्यतन स्थिति सहित अन्य कार्याे की विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। समय सीमा की बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम डभरा श्री बालेश्वर राम, एसडीएम सक्ती श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, जिला कोषालय अधिकारी श्री उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी श्री सुधाकर बोदले सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले