न्यू संजीवनी अस्पताल में नवजात शिशु की मौत पर परिजनों का हंगामा, हॉस्पिटल सीज - पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना डभरा पुलिस की साइबर जागरूकता पहल - अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यून्यू संजीवनी अस्पताल में नवजात शिशु की मौत पर परिजनों का हंगामा, हॉस्पिटल सीज - पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना डभरा पुलिस की साइबर जागरूकता पहल - अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू

भारत की लोकतांत्रिक परंपराएं पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा रही हैं: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

विधानसभाएं लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती हैं : डॉ. रमन सिंह

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, September 2, 2025

पुलकित दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश स्टेट प्रभारी
Raipur News : छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक परंपराएं पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा रही हैं। भारत ने प्राचीन काल से ही लोकतंत्र की भावना को आत्मसात किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभाएं लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती हैं। यही माध्यम है जिससे जनता की आकांक्षाएं शासन की नीतियों में बदलती हैं। डॉ. सिंह आज नई दिल्ली में ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में ‘भारत लोकतंत्र की जननी‘ विषय पर सम्बोधित कर रहे थे।

ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में पंचायते जीवित इकाई के रूप में कार्य करती हैं। पंचायतों में सामूहिक निर्णय के माध्यम से विवादों का समाधान चर्चा से होता था। पंचायतीराज की यह परंपरा आज भी लोकतंत्र की रीढ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1946 में गठित संविधान सभा लोकतंत्र का अनुपम उदाहरण है।

गौरतलब है कि यह सम्मेलन वीर विठ्ठल भाई पटेल प्रथम निर्वाचित भारतीय स्पीकर के जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ आज केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने दिल्ली में किया। इस सम्मेलन में भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को और अधिक मजबूत करने पर चर्चा होगी। इस सम्मेलन में भारत के कई राज्यों की विधानसभा के अध्यक्ष और पीठासीन अधिकारी शामिल हो रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले