होली पर 'मिशन शक्ति' का पहरा, एसिड दुकानों की हुई जांच - ओबरा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोचा - होली पर सुरक्षा व्यवस्था परखने निकले एसपी अभिषेक वर्मा, विभिन्न थाना क्षेत्रों का किया भ्रमण - मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेशहोली पर 'मिशन शक्ति' का पहरा, एसिड दुकानों की हुई जांच - ओबरा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोचा - होली पर सुरक्षा व्यवस्था परखने निकले एसपी अभिषेक वर्मा, विभिन्न थाना क्षेत्रों का किया भ्रमण - मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश

राहुल गांधी का बयान लोकतंत्र का अपमान है — अनुभव कक्कड़

रायबरेली ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लखनऊ के पूर्व निदेशक अनुभव कक्कड़ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोप को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक संस्थाओं पर सीधा हमला बताया है। अनुभव कक्कड़ ने

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, October 14, 2025

रायबरेली ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लखनऊ के पूर्व निदेशक अनुभव कक्कड़ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोप को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक संस्थाओं पर सीधा हमला बताया है।

अनुभव कक्कड़ ने कहा कि “राहुल गांधी का यह कहना कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए वोटों की चोरी कर रहा है, न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि बेहद गैर-जिम्मेदाराना और भ्रामक बयान है। यह देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कलंकित करने की कोशिश है।”

उन्होंने कहा कि यह और भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि राहुल गांधी आज रायबरेली जैसे जागरूक और प्रतिष्ठित क्षेत्र से सांसद हैं, और ऐसी अनर्गल बयानबाज़ी रायबरेली की राजनीतिक गरिमा को ठेस पहुँचाती है। जनता ने उन्हें जिस विश्वास के साथ चुना है, उनका यह आचरण उस विश्वास का अपमान है।

चुनाव आयोग एक निष्पक्ष, स्वतंत्र और प्रतिष्ठित संवैधानिक संस्था है, जिसकी कार्यप्रणाली पर बार-बार प्रश्न उठाना, केवल पराजय की बौखलाहट को दर्शाता है। अनुभव कक्कड़ ने कहा कि कांग्रेस नेता बार-बार हारने के बाद आत्ममंथन करने के बजाय देश की संस्थाओं को बदनाम करने में लगे हैं।

यह देश और लोकतंत्र के प्रति उनकी अपरिपक्व सोच को दर्शाता है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्होंने राहुल गांधी से देश की जनता, रायबरेली की जनता तथा चुनाव आयोग से तत्काल माफी मांगने की मांग की।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले