भाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री - 'हंगामा मकसद नहीं, सूरत बदलनी चाहिए', Operation Sindoor की वर्षगांठ पर सेना की Pakistan को सीधी Warningभाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री - 'हंगामा मकसद नहीं, सूरत बदलनी चाहिए', Operation Sindoor की वर्षगांठ पर सेना की Pakistan को सीधी Warning

अपनी जनता पार्टी अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पर दो युवकों ने किया हमला

रायबरेली ब्यूरो। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर रायबरेली में स्वागत कार्यक्रम के दौरान दो युवकों ने हमला किया जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य को चोट तो नहीं आई अलबत्ता दोनों हमलावर युवकों को कार्यकर्ताओं ने पकड़कर जमकर मारा पीटा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, October 27, 2025

रायबरेली ब्यूरो। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर रायबरेली में स्वागत कार्यक्रम के दौरान दो युवकों ने हमला किया जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य को चोट तो नहीं आई अलबत्ता दोनों हमलावर युवकों को कार्यकर्ताओं ने पकड़कर जमकर मारा पीटा उसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य फतेहपुर जनपद जा रहे थे। रायबरेली से गुजरते समय मिल एरिया थाना क्षेत्र के शहर के सारस होटल चौराहे पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत कार्यक्रम रखा था। स्वामी प्रसाद मौर्य के सारस चौराहे पहुंचने पर उनके समर्थक व कार्यकर्ता उन्हें माला पहना रहे थे तभी दो युवकों ने माला पहनाने के बहाने पूर्व मंत्री पर पीछे से हमला किया।

उसके बाद समर्थकों की भीड़ ने दोनों युवकों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई की। किसी तरह वहां उपस्थित पुलिस वालों ने दोनों को बचाकर अपने हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस की पूछताछ में युवकों ने अपने नाम शिवम यादव पुत्र कृष्ण कुमार यादव निवासी आटी थाना डीह जनपद रायबरेली व रोहित द्विवेदी पुत्र अमरेश कुमार निवासी कौरापुर गौरा थाना डीह जनपद रायबरेली बताया।

उसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि ये करणी सेना के गुंडे योगी जी के सजातीय होने से सरकार का संरक्षण प्राप्त गुंडे हैं। ये गुंडे अपराधी खुलेआम कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं और इन्हें कानून तोड़ने का लाइसेंस मिला है। पुलिस की मौजूदगी में इस तरह की घटना होने पर उन्होंने कहा कि यही गुंडाराज है यही जंगलराज है।
वहीं, पुलिस की गिरफ्त में आए हमलावर ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार सनातन का विरोध करते हैं इसलिए उन पर हमला किया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले