फर्रुखाबाद में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, विभिन्न थानों में 17 मुकदमे दर्ज - बल्ब ठीक करते समय हुआ हादसा, करंट लगने से युवक की मौत; गांव में पसरा मातम - विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन, अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर - जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”फर्रुखाबाद में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, विभिन्न थानों में 17 मुकदमे दर्ज - बल्ब ठीक करते समय हुआ हादसा, करंट लगने से युवक की मौत; गांव में पसरा मातम - विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन, अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर - जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”

धूमधाम से निकली कांवड़ यात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रुखाबाद । नगर में विशाल कांवड़ यात्रा गाजे बाजे के साथ धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कांवड यात्रा में वाहनों पर सवार कांवडिए बम-बम भोले के जयकारों के साथ अबीर गुलाल उड़ा रहे थे। कुछ कांवड़िए

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान

फर्रुखाबाद । नगर में विशाल कांवड़ यात्रा गाजे बाजे के साथ धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कांवड यात्रा में वाहनों पर सवार कांवडिए बम-बम भोले के जयकारों के साथ अबीर गुलाल उड़ा रहे थे। कुछ कांवड़िए भक्ति गीतों पर नृत्य भी कर रहे थे।

नंदी सेना के माध्यम से निकाली गयी कांवड़ यात्रा पांचाल घाट से खानपुर, चाँदपुर, कादरी गेट होते हुए पांडेश्वर नाथ मंदिर पंहुची। जहा भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया| कांवड़ यात्रा को देखने के लिए बाजार में सड़क के दोनों ओर जगह-जगह महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की भीड़ लगी रही। जगह- जगह कांवड़ यात्रा पर पुष्पों की वर्षा की गई।

पांचाल घाट से गंगा जल लेकर कावडियां जैसे शहर में की सीमा में प्रवेश किया तो सांसद मुकेश राजपूत, सरदार तोषित प्रीत सिंह ने पुष्प वर्षा की| लोगों ने अबीर गुलाल उड़ाकर उनका स्वागत किया। बम-बम भोले के जयकारे लगाए। सन्त समिति अध्यक्ष सत्यगिरी महाराज, शैलेन्द्र सिंह राठौर, भइयन मिश्रा, कोमल पाण्डेय, विशाल दुबे, धीरज पाण्डेय, क्रांति पाठक, नन्हे पंडित, शशांक शेखर सभासद,नवनीत कनौजिया, सौरभ दीक्षित, कुलदीप गुप्ता, मोहित खन्ना, अभय सिंह, विश्व नाथ राजपूत आदि रहे।पांचाल घाट से छिबरामऊ जाकर चढ़ाई कांवड़ रविवार सुबह कांवड़ यात्रा पांचाल घाट से शुरू हुई।

जिसके बाद यात्रा सेट्रल जेल चौराहा, बघार, जहानगंज, छिबरामऊ, होते हुए अकबरपुर पंहुची और शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया| यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया| जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गयी।जलाभिषेक के बाद भंडारे का आयोजन हुआ| शिव गोपाल वर्मा, प्रमोद द्विवेदी भोले, इन्द्रेष कुमार, राजेश,सर्वेश वर्मा, रमाकांत शर्मा, राहुल, प्रमोद,अमन, आकाश, सचिन, राजू, अनिल, प्रभात, सुभाष, नरेंद्र, बृज गोपाल, ललित, जोगन, संजू आदि रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले