पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान - शासकीय कार्य में बाधा, थाना चांपा पुलिस की सख्त कार्यवाही 02 आरोपी गिरफ्तार - सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, - प्राथमिक विद्यालय से मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न गायब, - गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर,तटवर्ती गांवों में घुसा पानी, प्रशासन मुस्तैदपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान - शासकीय कार्य में बाधा, थाना चांपा पुलिस की सख्त कार्यवाही 02 आरोपी गिरफ्तार - सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, - प्राथमिक विद्यालय से मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न गायब, - गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर,तटवर्ती गांवों में घुसा पानी, प्रशासन मुस्तैद

अराजक तत्वों ने खान बहादुर बाबा की ऐतिहासिक मजार को किया क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद फर्रूखाबाद । कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम मटकी शिवरई-अचरा मार्ग पर स्थित खान बहादुर बाबा की ऐतिहासिक मजार को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 700 वर्ष

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 5, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद

फर्रूखाबाद । कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम मटकी शिवरई-अचरा मार्ग पर स्थित खान बहादुर बाबा की ऐतिहासिक मजार को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 700 वर्ष पुरानी बताई जा रही मजार में लगी जाली को तोड़कर और टाइल्स को क्षतिग्रस्त कर शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) कायमगंज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मजार पर तोड़फोड़ की खबर फैलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ भी एकत्र हो गई।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा भी मौके का निरीक्षण कर शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।फिलहाल, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात अराजक तत्वों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज एवं चश्मदीदों के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले