मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया।मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया।

कन्या विद्या पीठ इंटर कॉलेज में पांचसूत्री कार्यक्रम के तहत छात्राओं को दिलाई गई शपथ, जागरूकता का संकल्प लिया

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद फर्रूखाबाद। कन्या विद्या पीठ इंटर कॉलेज में आज पांचसूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, भू-जल संरक्षण, नशा मुक्ति, जनसंख्या नियंत्रण एवं सामाजिक कर्तव्यों को लेकर छात्राओं को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, November 23, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद

फर्रूखाबाद। कन्या विद्या पीठ इंटर कॉलेज में आज पांचसूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, भू-जल संरक्षण, नशा मुक्ति, जनसंख्या नियंत्रण एवं सामाजिक कर्तव्यों को लेकर छात्राओं को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती विश्व मोहिनी पांडे ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सुल्तान सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा दी और इन विषयों पर गंभीरता से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में यदि जागरूकता आ जाए तो समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन संभव है।

इस अवसर पर सभी छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय की शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को न केवल व्यक्तिगत बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक करना था।विद्यालय प्रशासन ने इस तरह के आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया, ताकि छात्राएं एक सशक्त, जिम्मेदार और जागरूक नागरिक के रूप में समाज में अपनी भूमिका निभा सकें।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले