जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ आरटीआई का हल्ला बोल: जितेंद्र अग्रहरि बने सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष - ​सोनभद्र: जिलाधिकारी ने दुद्धी थाने का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश - ​सोनभद्र: मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिलाधिकारी ने परखा एस.आई.आर. कार्य - सोनभद्र: संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम की अनोखी पहल, एक ही छत के नीचे मिलीं सरकारी सुविधाएं - सोनभद्र: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को मिली उम्रकैदजिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ आरटीआई का हल्ला बोल: जितेंद्र अग्रहरि बने सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष - ​सोनभद्र: जिलाधिकारी ने दुद्धी थाने का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश - ​सोनभद्र: मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिलाधिकारी ने परखा एस.आई.आर. कार्य - सोनभद्र: संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम की अनोखी पहल, एक ही छत के नीचे मिलीं सरकारी सुविधाएं - सोनभद्र: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को मिली उम्रकैद

थाना मऊदरवाजा पुलिस से पीड़ित छेदा नगला के परिवार को 72 घंटे में मिले न्याय

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद आपको अवगत कराना है कि जनपद फर्रुखाबाद के ग्राम पंचायत गुतासी के नगला छेदा में दिनांक 14.07.2025 की रात्रि को विनोद पुत्र रामरहीस ने पुलिस की पिटाई एवं रिश्वत लेने से पीड़ित होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली फांसी लगाने से

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, July 16, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद आपको अवगत कराना है कि जनपद फर्रुखाबाद के ग्राम पंचायत गुतासी के नगला छेदा में दिनांक 14.07.2025 की रात्रि को विनोद पुत्र रामरहीस ने पुलिस की पिटाई एवं रिश्वत लेने से पीड़ित होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली फांसी लगाने से पहले मृतक ने अपने पेंट पर सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमें तीन ससुराल पक्ष सहित दो पुलिस कर्मियों के भी नाम थे इस मामले की गम्भीरता के लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद संगठन के जिला अध्यक्ष अजय कटियार अपने साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य एवं कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी के साथ एक प्रतिनिधि मंडल के साथ नगला छेदा में मृतक के पिता रामरहीस सिंह राजपूत और मृतक के भाई प्रदीप से मिलकर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया और आगे उन्होंने जनपद में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि जनपद के आदर्श थाना मऊदरवाजा में भ्रष्टाचार चरमसीमा पर है पुलिस की प्रताड़ना से नवयुवक ने आत्महत्या कर ली है उसके बावजूद भी पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा थाना मऊदरवाजा के थाना प्रभारी और पुलिस चौकी हथियापुर के प्रभारी पर अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है चौकी प्रभारी और थाना प्रभारी की बिना जानकारी के कोई भी कार्यवाही संभव नहीं होती है फिर इतनी बड़ी रिश्वत बिना थाना प्रभारी की जानकारी के कैसे ले ली गई अगर जानकारी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को थी तो उन दो पुलिस कर्मियों सहित थाना प्रभारी पर भी कार्यवाही होनी चाहिए और इस उक्त मामले में जो व्यक्ति भी दोषी है उन पर भी कार्यवाही तत्काल प्रभाव से हो जिसके लिए मृतक के पिता सहित जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने जिला प्रशासन को 72 घंटे तक का समय दिया है अगर 72 घंटे के अंदर संबंधित थाना प्रभारी,चौकी प्रभारी सहित पुलिस कर्मियों पर बर्खास्तगी के साथ साथ अन्य दोषियों पर कार्यवाही नहीं होती है तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद थाना मऊदरवाजा का अनिश्चित कालीन के लिए घेराव करने के लिए बाध्य होंगे ।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा,जिला कोषाध्यक्ष विमलेश शाक्य,जिला महासचिव अभय यादव,जिला संरक्षक समिति के अध्यक्ष विजय सिंह शाक्य,जिला सचिव संजय उर्फ बिजनेश यादव,बढ़पुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम शाक्य ब्लॉक कमालगंज अध्यक्ष पवन जोशी अरविंद कुमार गंगवार बबलू जोशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले