दावत का खाना खाने से 15 बच्चे बीमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर ने गांव पहुंचकर लिए नमूने - धार्मिक आयोजनों के जरिए जनता से जुड़ रहे डॉ. युवराज सिंह, जसमपुर में किया जनसंवाद - तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, छह माह पहले हुई थी शादी - एसपी आरती सिंह ने किया तीन निरीक्षकों का तबादला, कायमगंज, अमृतपुर और फतेहगढ़ को मिले नए प्रभारी निरीक्षक - जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ निरीक्षण, 15 शराब दुकानों की जांचदावत का खाना खाने से 15 बच्चे बीमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर ने गांव पहुंचकर लिए नमूने - धार्मिक आयोजनों के जरिए जनता से जुड़ रहे डॉ. युवराज सिंह, जसमपुर में किया जनसंवाद - तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, छह माह पहले हुई थी शादी - एसपी आरती सिंह ने किया तीन निरीक्षकों का तबादला, कायमगंज, अमृतपुर और फतेहगढ़ को मिले नए प्रभारी निरीक्षक - जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ निरीक्षण, 15 शराब दुकानों की जांच

धार्मिक आयोजनों के जरिए जनता से जुड़ रहे डॉ. युवराज सिंह, जसमपुर में किया जनसंवाद

दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में निरंतर जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता के जरिए अपनी पहचान मजबूत कर रहे भाजपा नेता डॉ. युवराज सिंह शुक्रवार को नवाबगंज क्षेत्र के जसमपुर में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने व्यासपीठ को नमन कर श्रद्धापूर्वक

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, November 28, 2026


दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद


अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में निरंतर जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता के जरिए अपनी पहचान मजबूत कर रहे भाजपा नेता डॉ. युवराज सिंह शुक्रवार को नवाबगंज क्षेत्र के जसमपुर में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने व्यासपीठ को नमन कर श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया और भागवत भगवान के श्रीचरणों में शीश झुकाकर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
कथा पंडाल में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा और बुजुर्ग श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। डॉ. युवराज सिंह ने सभी से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और लोगों के बीच काफी समय बिताया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से सहजता के साथ संवाद कर

सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में सहभागिता के महत्व को भी रेखांकित किया।उल्लेखनीय है कि डॉ. युवराज सिंह लगातार अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों और मजरों में पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। धार्मिक आयोजनों से लेकर सामाजिक कार्यक्रमों तक उनकी निरंतर उपस्थिति देखने को मिल रही है। क्षेत्र में लगातार बढ़ती उनकी सक्रियता, सरल व्यवहार और लोगों के बीच सहज उपलब्धता के चलते उन्हें विभिन्न वर्गों का समर्थन और विश्वास मिल रहा है। उनकी इस जनसंपर्क शैली को क्षेत्र में राजनीतिक सक्रियता के साथ-साथ सामाजिक जुड़ाव के रूप में भी देखा जा रहा है।इस अवसर पर डॉ. युवराज सिंह ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सदैव सभी क्षेत्रवासियों पर बनी रहे और हर परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि का वास हो।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले