तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, छह माह पहले हुई थी शादी - एसपी आरती सिंह ने किया तीन निरीक्षकों का तबादला, कायमगंज, अमृतपुर और फतेहगढ़ को मिले नए प्रभारी निरीक्षक - जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ निरीक्षण, 15 शराब दुकानों की जांच - कहीं बाइक-हेलमेट चोरी तो कहीं मारपीट, बघार नाले के पास हादसे में गई युवक की जान - नवाबगंज में खाद विक्रेताओं पर कृषि विभाग का शिकंजा, तीन दुकानों के लाइसेंस पर गिरी गाजतेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, छह माह पहले हुई थी शादी - एसपी आरती सिंह ने किया तीन निरीक्षकों का तबादला, कायमगंज, अमृतपुर और फतेहगढ़ को मिले नए प्रभारी निरीक्षक - जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ निरीक्षण, 15 शराब दुकानों की जांच - कहीं बाइक-हेलमेट चोरी तो कहीं मारपीट, बघार नाले के पास हादसे में गई युवक की जान - नवाबगंज में खाद विक्रेताओं पर कृषि विभाग का शिकंजा, तीन दुकानों के लाइसेंस पर गिरी गाज

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, छह माह पहले हुई थी शादी

दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद कमालगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की शादी महज छह माह पहले हुई थी।कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, November 28, 2026


दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद


कमालगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की शादी महज छह माह पहले हुई थी।कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर गढ़िया निवासी राकेश कुमार का बड़ा बेटा आनंद कुमार अपने चाचा और छोटे भाई सत्यभान को लेने बाइक से कमालगंज रेलवे स्टेशन जा रहा था। दोनों कायमगंज में एक दावत में शामिल होने के बाद ट्रेन से कमालगंज आ रहे थे। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे जब आनंद मिर्जी नगला के पास से गुजर रहा था, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों ने मोबाइल फोन से उसके परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में आनंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. मान सिंह वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक की नंबर प्लेट की फोटो ग्रामीणों ने खींच ली थी।
राकेश कुमार ने बाइक नंबर यूपी 70 डीबी/6594 के चालक के खिलाफ टक्कर मारकर बेटे की जान लेने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। आनंद हैदराबाद में निजी नौकरी करता था और छुट्टी पर घर आया हुआ था। उसकी शादी छह माह पूर्व पूनम के साथ हुई थी। युवक की असमय मौत से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले