आबकारी विभाग का दुकानों पर छापा, स्टॉक से लेकर सीसीटीवी तक की जांच; नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी - छठ पूजा पर पांचाल घाट पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा - पुलिस क्षेत्राधिकारी ने थाना माधोटांडा क्षेत्र भारत-नेपाल सीमा जायजा लिया - अमृतपुर के युवाओं को मिला करियर का नया मंत्र, डॉ. युवराज सिंह की अनूठी पहल - बाल दिवस पर कायमगंज पुलिस ने बच्चों संग मनाई खुशियां, केक काटकर बांटी चॉकलेट और उपहारआबकारी विभाग का दुकानों पर छापा, स्टॉक से लेकर सीसीटीवी तक की जांच; नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी - छठ पूजा पर पांचाल घाट पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा - पुलिस क्षेत्राधिकारी ने थाना माधोटांडा क्षेत्र भारत-नेपाल सीमा जायजा लिया - अमृतपुर के युवाओं को मिला करियर का नया मंत्र, डॉ. युवराज सिंह की अनूठी पहल - बाल दिवस पर कायमगंज पुलिस ने बच्चों संग मनाई खुशियां, केक काटकर बांटी चॉकलेट और उपहार

आबकारी विभाग का दुकानों पर छापा, स्टॉक से लेकर सीसीटीवी तक की जांच; नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी

राहुल सिंह राठौर ब्यूरो चीफ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, November 15, 2026




राहुल सिंह राठौर ब्यूरो चीफ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद



जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के पर्यवेक्षण में रविवार 15 नवंबर को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी ने अपनी टीम के साथ विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान देशी शराब की दुकानों संतोषापुर, चम्पतपुर उलियापुर, प्रहलादपुर संतोष, चिलसरा, रमापुर जसू, नैगवां, शमशाबाद, समयचिपुर चितार, साधौ सराय, सुल्तानगंज खरैटा, अजमतपुर, अहमदगंज, टीलिया, मऊ रशीदाबाद, अताईपुर, फैजबाग और रोशनाबाद सहित गदनपुर चैन तिराहा की कंपोजिट दुकानों की जांच की गई। इसके अलावा चिलसरा, शमशाबाद, सुल्तानगंज खरैटा, फैजबाग और रोशनाबाद स्थित कंपोजिट दुकानों का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों के स्टॉक रजिस्टर और उपलब्ध मदिरा का अभिलेखों से मिलान किया। ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, पीओएस मशीन के माध्यम से बिक्री तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी परखी गई। देशी शराब की दुकानों पर संचालित कैंटीन की सघन जांच करते हुए वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।आबकारी निरीक्षक ने संबंधित अनुज्ञापियों को निर्देश दिए कि दुकानों के सभी अभिलेख अद्यतन रखे जाएं और शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने और अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले