कॉकरोच जनता पार्टी नेता अभिजीत दीपके और AISA प्रमुख नेहा बोरा की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को हंगामा हो गया। यह घटना सीजेपी के लहरा दो तिरंगा विरोध मार्च से एक दिन पहले देखने को मिली है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ लोगों को बंद करो….दफा हो जाओ, कहते हुए हुए सुना गया। जिसके बाद नेहा बोरा ने आयोजकों से हंगामा करने वालों को बाहर निकालने को कहा।
दीपके ने सरकार पर लगाए आरोप
मीडिया से बात करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि, पिछले 10-15 दिनों से दिल्ली में छात्र और युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिन्हें प्रशासन द्वारा जबरन हटाया जा रहा है। दीपके ने दावा किया कि विरोध प्रदर्शन के कई विपक्षी नेताओं को भी हिरासत में लिया गया था। जिनमें ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और पिनाराई विजयन जैसे पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं
मुख्य चुनाव आयुक्त का जिक्र करते हुए दीपके ने कहा, और यह सब किसके लिए? सिर्फ एक आदमी, ज्ञानेश कुमार के लिए।
सुरक्षा बलों की तैनाती पर उठाए सवाल
अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि 10 अक्टूबर के आह्वान के बाद रेलवे सेवाएं बंद कर दी गईं, और दावा किया कि दिल्ली में मेट्रो सेवाएं और कई स्टेशन भी बंद कर दिए गए। दीपके ने दिल्ली में जम्मू-कश्मीर से सुरक्षा बलों की तैनाती पर भी सवाल उठाए।