साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक - पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप बापूनगर में युवक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से वार का आरोप - जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में सोमवार को विमुक्त जाति दिवस धूमधाम से मनाया गया। - लूट की वारदात का चंद घंटों में खुलासा, चौकी नैला पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार - चंद्रहासिनी माता के दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत; दर्जनों घायल, 5 गंभीर मरीज रेफरसाइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक - पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप बापूनगर में युवक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से वार का आरोप - जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में सोमवार को विमुक्त जाति दिवस धूमधाम से मनाया गया। - लूट की वारदात का चंद घंटों में खुलासा, चौकी नैला पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार - चंद्रहासिनी माता के दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत; दर्जनों घायल, 5 गंभीर मरीज रेफर

पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप बापूनगर में युवक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से वार का आरोप

पुरानी रंजिश में युवक को घेरकर मारपीट का आरोप, सिर-चेहरे पर धारदार हथियार से चोट; पुलिस जांच में जुटी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, August 31, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

रायगढ़। सिटी कोतवाली क्षेत्र के बापूनगर में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर प्राणघातक हमला किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि करीब 10-12 युवकों ने युवक को घेरकर बेरहमी से मारपीट की और धारदार हथियार से सिर, चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बापूनगर निवासी पालरेज दीप (22) का करीब एक वर्ष पहले मोहल्ले के कुछ युवकों से विवाद हुआ था। परिजनों का दावा है कि विवाद के बाद भी युवक पर दो बार हमला करने का प्रयास किया जा चुका था। इसी पुरानी रंजिश के बीच शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात करीब एक बजे पालरेज केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड जाने के लिए घर से निकला था।

परिजनों के अनुसार, रास्ते में पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और विवाद के बाद मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान धारदार हथियार से युवक पर हमला किया गया। हमले में उसके सिर और चेहरे सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।

परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि हमलावरों ने युवक के गले पर भी धारदार हथियार से वार किया, जिससे उसकी हत्या करने की कोशिश की गई। हालांकि, हत्या के प्रयास का यह आरोप फिलहाल परिजनों के बयान पर आधारित है। घटना की वास्तविक परिस्थितियां, हमले का कारण और इसमें शामिल लोगों की भूमिका पुलिस जांच एवं उपलब्ध साक्ष्यों के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। हमले के बाद घायल पालरेज किसी तरह अपने घर पहुंचा। उसकी हालत देखकर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। घायल के पिता राजेंद्र दीप का आरोप है कि उनके बेटे को पहले भी निशाना बनाने का प्रयास किया जा चुका है और इस बार अकेला पाकर उस पर हमला किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना में कितने लोग शामिल थे, हमला किस वजह से हुआ और आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

CG EYE 24 परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। घटना में शामिल लोगों की वास्तविक भूमिका पुलिस जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर स्पष्ट होगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले