आबकारी विभाग का दुकानों पर छापा, स्टॉक से लेकर सीसीटीवी तक की जांच; नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी - छठ पूजा पर पांचाल घाट पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा - पुलिस क्षेत्राधिकारी ने थाना माधोटांडा क्षेत्र भारत-नेपाल सीमा जायजा लिया - अमृतपुर के युवाओं को मिला करियर का नया मंत्र, डॉ. युवराज सिंह की अनूठी पहल - बाल दिवस पर कायमगंज पुलिस ने बच्चों संग मनाई खुशियां, केक काटकर बांटी चॉकलेट और उपहारआबकारी विभाग का दुकानों पर छापा, स्टॉक से लेकर सीसीटीवी तक की जांच; नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी - छठ पूजा पर पांचाल घाट पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा - पुलिस क्षेत्राधिकारी ने थाना माधोटांडा क्षेत्र भारत-नेपाल सीमा जायजा लिया - अमृतपुर के युवाओं को मिला करियर का नया मंत्र, डॉ. युवराज सिंह की अनूठी पहल - बाल दिवस पर कायमगंज पुलिस ने बच्चों संग मनाई खुशियां, केक काटकर बांटी चॉकलेट और उपहार

जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक

पांच दशकों तक जनसरोकारों की आवाज बने रहे वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा, निधन से पत्रकारिता जगत में अपूरणीय क्षति

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, August 17, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

पत्थलगांव/जशपुर | जशपुर जिले की पत्रकारिता का एक मजबूत स्तंभ आज ढह गया। जिले के वरिष्ठ पत्रकार और पत्थलगांव के श्री रमेश शर्मा जी का आज प्रातः 05 बजे देवलोकगमन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पिछले लगभग 5 दशकों से वे निष्पक्षता, जनसरोकार और निर्भीक लेखनी के पर्याय थे। सत्ता से सवाल करना हो या आम जनता की पीड़ा को मंच देना, शर्मा जी हमेशा सबसे आगे रहे। अस्वस्थता के बावजूद अंतिम समय तक उनकी कलम रुकी नहीं। समाज की हर छोटी-बड़ी समस्या पर उनकी पैनी नजर रहती थी।

उनका जाना सिर्फ एक पत्रकार का जाना नहीं है, बल्कि जशपुर की पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके लेखों ने कई आंदोलनों को दिशा दी और कई बेबस लोगों को न्याय दिलाया।पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों और आम जनता ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।ॐ शांति शांति शांति💐🙏

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले