अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओरअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर

शासकीय आयुर्वेद औषधालय किरारी (ड) में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता सेनानियों को किया गया नमन, देश की एकता और विकास में सहभागिता का लिया संकल्प

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, August 15, 2026

राधा मरार जिला रिपोर्टर जिला सक्ती

ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ समारोह का शुभारंभ, अतिथियों ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमनकिरारी (ड), डभरा। जिला सक्ती के विकासखंड डभरा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद औषधालय किरारी (ड) में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, औषधालय के कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छायाचित्रों पर पुष्पहार अर्पित कर एवं पुष्प चढ़ाकर पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री नेहरू पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद सभी उपस्थित लोगों ने सम्मानपूर्वक राष्ट्रगान गाया।

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही देश की एकता, अखंडता एवं विकास में सभी की सहभागिता पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री धोबी राम पटेल, श्री गजेन्द्र साहू (अध्यक्ष), श्री चक्रधर चौधरी (ग्रामवासी), श्री राजेन्द्र पटेल (ग्रामवासी), श्री गोपाल साहू सहित डॉ. कन्हैयालाल सिदार (आयुर्वेद चिकित्सक), श्री सुखसिंह पैकरा (फार्मासिस्ट), श्री दिनेश पटेल (औषधालय सेवक) तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मंजुला वैष्णव एवं श्रीमती पुतलीबाई उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे समारोह में देशभक्ति एवं उत्साह का वातावरण बना रहे

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले