पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार
डभरा। जिला सक्ती के थाना डभरा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी में छात्र छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, नशामुक्ति एवं यातायात नियमों के संबंध जागरूक किया गया कार्यक्रम में थाना डभरा के थाना प्रभारी श्री राजेश कुमार पटेल ने विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी

थाना प्रभारी श्री राजेश कुमार पटेल ने विद्यार्थियों को साइबर आपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है उन्होंने छात्र छात्राओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने ,अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने , संदिग्ध काॅल एवं मैसेज से सावधान रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की सलाह दी

उन्होंने महिला सुरक्षा एवं बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया साथ ही नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए छात्र छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया यातायात नियमों की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए उन्होंने विद्यार्थियों एवं नागरिकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय अवश्यक सावधानी बरतने तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री मुकेश कुमार साहू समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहें कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बचाव, नशामुक्ति महिला एवं बाल सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया





