बीएसए के औचक निरीक्षण में 2 स्कूल मिले बंद शिक्षकों में मचा हड़कंप - कुएं में मिला 75 वर्षीय महिला का शव, गांव में मचा हड़कंप - सायबर टीम की सक्रियता से थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम महत, जगमहंत एवं बम्हनीडीह मंदिर में भी हुई थी चोरी का 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा - सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई - खेत पर पशु बांधने को लेकर चले लाठी-डंडों, साथ में हुई फायरिंग, आधा दर्जन घायल, वीडियो वायरलबीएसए के औचक निरीक्षण में 2 स्कूल मिले बंद शिक्षकों में मचा हड़कंप - कुएं में मिला 75 वर्षीय महिला का शव, गांव में मचा हड़कंप - सायबर टीम की सक्रियता से थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम महत, जगमहंत एवं बम्हनीडीह मंदिर में भी हुई थी चोरी का 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा - सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई - खेत पर पशु बांधने को लेकर चले लाठी-डंडों, साथ में हुई फायरिंग, आधा दर्जन घायल, वीडियो वायरल

कुएं में मिला 75 वर्षीय महिला का शव, गांव में मचा हड़कंप

मानसिक रूप से बीमार थी फूलदुलारी, सोमवार से थी लापता

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, August 5, 2026

सोमेन्द्र पटेल महराजगंज रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक कुएं में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका की पहचान ताजुद्दीनपुर मजरे अन्दूपुर निवासी फूलदुलारी पत्नी स्व. बाबादीन के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक वह लगभग 75 वर्ष की थीं और उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। मृतक की एक बेटी थी जिसका नाम किच्ची उम्र 22 वर्ष बताया जाता है।

सोमवार से थी लापता
परिजनों ने बताया कि फूलदुलारी सोमवार से ही घर से लापता थी। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण गांव के पास स्थित कुएं के पास पहुंचे तो उन्होंने पानी में एक शव तैरता देखा।
ग्रामीणों ने तुरंत चंदापुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अरविंद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।

पोस्टमार्टम से होगा मौत का कारण स्पष्ट
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
थाना अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बुजुर्ग महिला के अचानक इस तरह चले जाने से परिवार में कोहराम मच गया है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले