अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओरअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर

थाना डभरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही – शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले आरोपी पर पुलिस का सख्त एक्शन, 24 घंटे में गिरफ्तारी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, August 5, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

सक्ती, दिनांक 04 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री प्रफुल ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चंद्रपुर श्री सुमित गुप्ता के नेतृत्व में थाना डभरा पुलिस द्वारा दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

थाना डभरा में अपराध क्रमांक 284/2026, धारा 64(2)(m) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी खगेश्वर प्रसाद चंद्रा, पिता भागीरथी चंद्रा, 27 साल निवासी ग्राम फरसवानी, थाना डभरा, द्वारा उसे विवाह का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध स्थापित किया गया। बाद में जब पीड़िता ने विवाह करने का प्रस्ताव रखा, तब आरोपी ने विवाह करने से स्पष्ट रूप से इंकार कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर दिनांक 03.08.2026 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री प्रफुल ठाकुर के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तत्परता एवं सतर्कता से कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 04.08.2026 को आरोपी खगेश्वर प्रसाद चंद्रा को गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक (ASI) नीलमणि कुसुम, प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा, आरक्षक मिरिश साहू, हरिहर सिंह, राजेश धीरहे सहित थाना डभरा पुलिस स्टाफ की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सक्ती पुलिस महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति संवेदनशील है तथा ऐसे मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले