पुलिस क्षेत्राधिकारी ने थाना माधोटांडा क्षेत्र भारत-नेपाल सीमा जायजा लिया - अमृतपुर के युवाओं को मिला करियर का नया मंत्र, डॉ. युवराज सिंह की अनूठी पहल - बाल दिवस पर कायमगंज पुलिस ने बच्चों संग मनाई खुशियां, केक काटकर बांटी चॉकलेट और उपहार - साइबर ठगी के 10.87 लाख रुपये के खेल का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार - प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, जहानगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारपुलिस क्षेत्राधिकारी ने थाना माधोटांडा क्षेत्र भारत-नेपाल सीमा जायजा लिया - अमृतपुर के युवाओं को मिला करियर का नया मंत्र, डॉ. युवराज सिंह की अनूठी पहल - बाल दिवस पर कायमगंज पुलिस ने बच्चों संग मनाई खुशियां, केक काटकर बांटी चॉकलेट और उपहार - साइबर ठगी के 10.87 लाख रुपये के खेल का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार - प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, जहानगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

खरसिया में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट ऑर्गेनाइजेशन का भव्य शपथग्रहण समारोह संपन्न, पत्रकारों ने ली निष्पक्ष सेवा की शपथ

पत्रकारों ने जनहित व निष्पक्षता को सर्वोपरि रखने का लिया संकल्प

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, August 4, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

रायगढ़/खरसिया। खरसिया स्थित गायत्री मंदिर हॉल में मंगलवार को छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट ऑर्गेनाइजेशन का शपथग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेशाध्यक्ष व्यास पाठक रहे, जबकि अध्यक्षता प्रतिष्ठित समाजसेवी ओमप्रकाश गोयल ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत सचदेव, प्रदेश महासचिव रमेश अग्रवाल, प्रदेश सचिव अरुणधर पंडा तथा रायगढ़ जिलाध्यक्ष महादेव परिहारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश गोयल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।इस अवसर पर खरसिया तहसील के संरक्षक अमर मंत्री, राजेश शर्मा, संटी सोनी, नैना वैष्णव सहित ब्लाक अध्यक्ष राकेश गायत्री, सचिव संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष विष्णु चंद्र शर्मा, डिग्री लाल सिदार, लक्ष्मी पटेल, रविशंकर पटेल एवं अन्य पदाधिकारियों ने संगठन, देश और समाज के हित में निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली। सभी पदाधिकारियों को प्रदेशाध्यक्ष व्यास पाठक ने शपथ दिलाई। समारोह में पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले