अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओरअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर

अनुशासन, संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मिसाल बना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी

प्राचार्य मुकेश कुमार साहू के नेतृत्व में नियमित प्रार्थना, राष्ट्रभक्ति, नैतिक मूल्यों और शांतिपूर्ण अध्ययन से विद्यार्थियों का हो रहा सर्वांगीण विकास

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, August 4, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

डभरा (सक्ती)। जिला सक्ती के विकासखंड डभरा अंतर्गत स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार साहू के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में प्रतिदिन नियमित दिनचर्या का पालन कराया जा रहा है, जिससे विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण अनुकरणीय बना हुआ है।

प्रतिदिन प्रातः 10 बजे विद्यालय में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है। इस दौरान दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना, राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय गीत तथा प्रेरणादायक मंत्रों का सामूहिक उच्चारण कराया जाता है। प्रार्थना के बाद विद्यार्थी अपने-अपने कक्षाओं में अनुशासित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में अध्ययन करते हैं। शिक्षक भी निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य कर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में जुटे रहते हैं।

विद्यालय की दैनिक गतिविधियों का समापन शाम 4 बजे आयोजित प्रार्थना सभा से होता है। इस अवसर पर विद्यार्थी सामूहिक रूप से अड़पा पैरी, गायत्री मंत्र तथा शांति मंत्र का पाठ करते हैं। इसके पश्चात विद्यार्थियों को नियमित रूप से अवकाश दिया जाता है।

प्राचार्य मुकेश कुमार साहू ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के नैतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अनुशासन, समयपालन और संस्कारयुक्त वातावरण के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का निर�

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले