पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान - शासकीय कार्य में बाधा, थाना चांपा पुलिस की सख्त कार्यवाही 02 आरोपी गिरफ्तार - सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, - प्राथमिक विद्यालय से मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न गायब, - गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर,तटवर्ती गांवों में घुसा पानी, प्रशासन मुस्तैदपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान - शासकीय कार्य में बाधा, थाना चांपा पुलिस की सख्त कार्यवाही 02 आरोपी गिरफ्तार - सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, - प्राथमिक विद्यालय से मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न गायब, - गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर,तटवर्ती गांवों में घुसा पानी, प्रशासन मुस्तैद

संस्कार पब्लिक स्कूल में बच्चो के बीच पहुंचे जिले के एसपी प्रफुल्ल ठाकुर

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने छात्र परिषद् को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, सड़क सुरक्षा और अनुशासन पर विद्यार्थियों को किया जागरूक।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 2, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

           आज दिनांक 30.07.2026 को संस्कार पब्लिक स्कूल सक्ती में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नव निर्वाचित छात्र परिषद् के पदग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया था। समोहर के मुख्य अतिथि के रूप में सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा बच्चो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा विद्यार्थीयो को अनुशासन, नेतृत्व सेवा भाव एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने की प्रेरणा दीं।


 एसपी प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा बच्चो को सायबर फ्राॅड, डिजीटल अरेस्ट तथा सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी दी तथा नाबालिग बच्चो से दुपहिया वाहन न चलाने की समझाईस दी तथा मोटर व्हीकल एक्ट की महत्वपूर्ण धाराओं एवं उनसे संबंधित फाईन की जानकारी को प्रदर्शित करने वाला एक पोस्टर भी जारी कर स्कूल प्रबंधन को सौपा ताकि छात्र/छात्राएं मोटर व्हीकल एक्ट के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष द्वारीकानाथ स्वर्णकार, चेयरमेन श्री प्रकाशचंद अग्रवाल, प्राचार्य श्री व्हीकें मिश्रा, सक्ती यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन.शर्मा एवं शिक्षकगण, आमंत्रित अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें।
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले