पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र
आज दिनांक 31 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल जी के जांजगीर-चाम्पा जिले के आगमन पर *आयुष्मान योग प्रशिक्षक संघ (आयुष) के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे सौजन्य भेंट की तथा अपनी 7 सूत्रीय मांगों का *ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से योग प्रशिक्षकों ने बताया कि वे प्रदेश एवं देशभर में आयुष विभाग के अंतर्गत संचालित आरोग्य मंदिरों एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) में लंबे समय से अंशकालीन योग प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
संघ ने अपनी प्रमुख मांगों में अंशकालीन पद को पूर्णकालीन किए जाने, महंगाई के अनुरूप सम्मानजनक वेतन वृद्धि, केंद्र सरकार के आयुष विभाग द्वारा योग से संबंधित लंबित नई गाइडलाइन शीघ्र जारी करने, मोबाइल भत्ता, नियत तिथि पर वेतन भुगतान, वेतन कटौती संबंधी विसंगतियों में सुधार तथा अन्य ग्रामों में योग शिविर आयोजित करने हेतु शिविर/यात्रा भत्ता प्रदान किए जाने सहित 7 सूत्रीय मांगें रखीं।
योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने प्रशिक्षकों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर आयुष विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही आयुष्मान योग प्रशिक्षक संघ (आयुष) के जिला अध्यक्ष श्री हरदीप ओग्रे सहित सुखदेव श्रीवास, राजेश्वर कश्यप, सूरज पठारे, अजित राठौर, प्रकाश थवाई, सुगीत पाण्डेय, प्रकाश कुमार, तेजश्वरी राठौर, पुष्पा यादव तथा जांजगीर एवं सक्ती जिले के अनेक योग प्रशिक्षक उपस्थित रहे।






