अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओरअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर

भारत सरकार’ लिखी कार से पहुंचे ठग ने जनसेवा केंद्र संचालक से ठगे 14 हजार रुपये

फर्रुखाबाद। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत सिरोली चौराहे के पास एक ठगी का अजीब मामला सामने आया है। सरकारी पद का रौब दिखाकर एक शातिर युवक जनसेवा केंद्र संचालक से 14,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराकर फरार हो गया। पीड़ित संचालक की शिकायत पर पुलिस ने

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, July 31, 2026

फर्रुखाबाद। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत सिरोली चौराहे के पास एक ठगी का अजीब मामला सामने आया है। सरकारी पद का रौब दिखाकर एक शातिर युवक जनसेवा केंद्र संचालक से 14,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराकर फरार हो गया। पीड़ित संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस तरह दिया घटना को अंजाम

थाना नवाबगंज क्षेत्र के सिरोली जसमई मार्ग पर अखिलेश कुमार का जनसेवा केंद्र है। शुक्रवार को एक अज्ञात युवक चार पहिया वाहन से उनके केंद्र पर पहुंचा। वाहन पर भारत सरकार‘ लिखा होने के कारण अखिलेश कुमार को उस पर सरकारी कर्मचारी होने का पूरा संदेह नहीं हुआ और उन्होंने उस पर विश्वास कर लिया।इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए शातिर युवक ने अखिलेश से अपने बताए गए मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन माध्यम से पहले 10,000 रुपये और तुरंत बाद 4,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इस तरह कुल 14,000 रुपये का डिजिटल लेनदेन पूरा हुआ।

गाड़ी साइड में लगाने का बहाना बनाकर भागा

रुपये ट्रांसफर होने के बाद जब अखिलेश कुमार ने युवक से नकद राशि मांगी, तो उसने गाड़ी साइड में लगाने की बात कहकर बात टाल दी। इसके बाद मौका पाकर वह अपनी कार समेत मौके से फरार हो गया। जब पीड़ित को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ, तो उनके होश उड़ गए।

पुलिस कार्रवाई घटना के तुरंत बाद पीड़ित अखिलेश कुमार ने नवाबगंज थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी और अज्ञात युवक के खिलाफ लिखित तहरीर दी।मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि वाहन की सही पहचान हो सके और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले