पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र
कांसा / डभरा जिला सक्ती के विकास खण्ड डभरा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांसा में सोमवार 27 जुलाई को सरस्वती योजना वर्ष 2026 के तहत 36 छात्राओं को नि: शुल्क साइकिल वितरित की गई कार्यक्रम का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय आने जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना रहा

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश स्थायी समिति सदस्य श्रीमती संयोगिता युध्दवीर सिंह जूदेव उपस्थित रहीं विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री दीपक साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भूपेंद्र पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कोटमी नवल पटेल, भाजपा प्रकोष्ठ ब्लॉक डभरा श्री मनीष चौधरी , जनपद पंचायत सदस्य श्री सोहन सोनी, ग्राम पंचायत कांसा की सरपंच श्रीमती जयंती प्रेमचंद, विद्यालय के प्राचार्य पी, कुजूर समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती संयोगिता युध्दवीर सिंह जूदेव ने कहा शासन प्रशासन विद्यार्थियों के हित और उनके उज्जवल भविष्य के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढाई करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जब भी उनके सहयोग की आवश्यकता होगी, वे हमेशा साथ खड़ी रहेंगी
नगर पंचायत अध्यक्ष श्री दीपक साहू ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं जिनका लाभ प्रदेश के विद्यार्थियों को मिल रहा है उन्होंने छात्राओं से साइकिल का सदुपयोग कर नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्जवल बनाने का आ आव्हान किया
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य पी, कुजूर ने मुख्य अतिथि के समक्ष विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठते हुए नए विद्यालय भवन के निर्माण की मांग की उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए नए भवन का निर्माण अत्यंत आवश्यक है इस पर मुख्य अतिथि ने शासन एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष इस को गंभीरता से रखने का आश्वासन दिया साइकिल वितरण के बाद छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया




