मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिश - NEET Protest: CM Yogi Adityanath का कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप, छात्रों को कर रहे बदनाममॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिश - NEET Protest: CM Yogi Adityanath का कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप, छात्रों को कर रहे बदनाम

मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस

भारतीय मजदूर संघ आज देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है, जो बिना किसी राजनीतिक स्वार्थ के श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है- आदर्श सिंह बघेल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 23, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ द्वारा भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का 72वां स्थापना दिवस आरेडिका (एमसीएफ) रायबरेली के वर्कर क्लब में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं श्रमिकों ने भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय मजदूर संघ के ध्वज वंदन के साथ हुआ। इसके उपरांत उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का कुमकुम का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एमसीएफ मजदूर संघ के अध्यक्ष आदर्श सिंह बघेल ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना वर्ष 1955 में श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने राष्ट्रहित, उद्योग हित एवं मजदूर हित के समन्वय के उद्देश्य से की थी। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ आज देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है, जो बिना किसी राजनीतिक स्वार्थ के श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। महामंत्री सुशील गुप्ता ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहित, उद्योग हित एवं मजदूर हित के समन्वय के सिद्धांत पर कार्य करने वाला देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ सदैव श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, उनके सम्मान तथा कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने सभी श्रमिकों से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा श्रमिक हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।


वक्ताओं ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की विचारधारा राष्ट्र निर्माण एवं श्रमिकों के सर्वांगीण विकास पर आधारित है। संगठन पिछले 72 वर्षों से श्रमिकों के सामाजिक, आर्थिक एवं व्यावसायिक हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता आ रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेंद्र, गिरिराज, राजेश पाल, अक़बाल बहादुर, रजनीश कौशल, कुणाल, राकेश, सचिन, अम्बुज सिंह, अभिजीत, रामबरन वर्मा, अरुण पाल, पुनीत, विद्यानंद, राजेंद्र, धर्मेंद्र यादव एवं शुलभ सहित बड़ी संख्या में मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया। सभी उपस्थितजनों ने भारतीय मजदूर संघ के सिद्धांतों का पालन करते हुए श्रमिक हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले