पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र
सक्ती थाना चन्द्रपुर में प्रार्थिया थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 02 वर्ष पहले फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती एक अज्ञात व्यक्ति से हुई थी आरोपी ने फोन पर बातचीत कर भरोसा जीता और पीडिता कर अर्धनग्न फोटो विडियो को व्हाट्सएप के माध्यम से लिया बाद में पैसे की मांग करने लगा मना करने पर आरोपी ने अश्लील फोटो और विडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी डर के कारण पीड़ित ने आरोपी के बताएं गयें खातें में 2500 रुपये ट्रांसफर किया गया फिर आरोपी द्वारा काॅल कर दोबारा पैसे मांग करने पर पीडिता द्वारा मना करने पर आरोपी ने पीड़ित और उसके परिवार के व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक फोटो विडियो भेज दिए रिपोर्ट पर IT अधिनियम की धारा 6 ( ए) एवं BNS की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ( भा, पु, से,) जिला सक्ती दीये गयें निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल तथा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी चन्द्रपुर जितेन्द्र कोसले द्वारा विवेचना के दौरान आरोपी मनोज कुमार देवागंन को दिनांक 14/07/2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
श्रीमान पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनता से अपील सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती कर ब्लैकमेल करना गंभीर अपराध है IT एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी नागरिकों से अपील है कि वे अनजान लोगों को निजी फोटो विडियो न भेजें और किसी भी तहर की साइबर ठगी की सूचना तुरंत 1930 या नजदीकी थाने में दें मामले में निरीक्षक जितेन्द्र कोसले थाना प्रभारी चन्द्रपुर एवं सह उपनिरीक्षक राम कुमार रात्रे, प्रधान आरक्षक राम गिलास लहरें, राजेश पैकरा आरक्षक राधेश्याम बरेठ, बबीता सिदार की सराहनीय भूमिका रही






