Kanpur में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई Scorpio, तीन की मौत, 9 लोग घायल - 19 July की All-Party Meet: मानसून सत्र में 130वें Bill पर विपक्ष और सरकार में होगी आर-पार की जंग! - BJP राज्यसभा में बहुमत के करीब: West Bengal से मिली 3 सीटों की बढ़त, बदलेगी तस्वीर! - सिर्फ एक क्लिक और जिंदगी भर की कमाई गायब! - बालक की हत्या कर खेत में गाड़कर शव छुपाने वाला शातिर आरोपी हेमंत कुमार केंवटसाकिन परसदा खुर्द को किया गया गिरफ्तार।Kanpur में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई Scorpio, तीन की मौत, 9 लोग घायल - 19 July की All-Party Meet: मानसून सत्र में 130वें Bill पर विपक्ष और सरकार में होगी आर-पार की जंग! - BJP राज्यसभा में बहुमत के करीब: West Bengal से मिली 3 सीटों की बढ़त, बदलेगी तस्वीर! - सिर्फ एक क्लिक और जिंदगी भर की कमाई गायब! - बालक की हत्या कर खेत में गाड़कर शव छुपाने वाला शातिर आरोपी हेमंत कुमार केंवटसाकिन परसदा खुर्द को किया गया गिरफ्तार।

बालक की हत्या कर खेत में गाड़कर शव छुपाने वाला शातिर आरोपी हेमंत कुमार केंवटसाकिन परसदा खुर्द को किया गया गिरफ्तार।

40 घण्टे के भीतर गंभीर प्रकरण का खुलासा। पुरानी रंजिश के चलते दिया घटना को अंजाम । मृतक कपिल कुमार केवट का शव बरामद एवं घटना में प्रयुक्त रापा जप्त।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 13, 2026

थाना सक्ती, जिला सक्ती (छ.ग.)

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ में दैनिक अयोध्या टाईम्स समाचार पत्र

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सौखी कुुमार केंवट साकिन परसदा खुर्द का रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका 02 पुत्र है। बड़ा लडका कपिल कुमार केंवट है जिसका उम्र 13 साल 09 माह है। दिनांक 08.07.2026 में गांव का हेमंत कुमार केंवट आया और कपिल कुमार केंवट को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया जो वापस घर नहीं आया है। अपने पुत्र कपिल कुमार केंवट का गांव तथा अपने रिस्तेदारो के पता किया किंतु कोई पता नहीं चला। हेमंत कुमार केंवट से पूछताछ तो कपिल कुमार केंवट कहां गया इस बात की जानकारी नहीं बता रहा है। कि रिपोर्ट पर धारा – 137(2) ,103(1),238 बीएनएस सदर का अपराध क्रमांक 305/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भापुसे) द्वारा दिये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति डाॅ0 भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में संदेही हेमंत कुमार केंवट की पतासाजी कर दबिस देकर पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने बार-बार अपना कथन बदल कर पुलिस को गुमराह कर रहा था और सही जानकारी नही दे रहा। जिसे मनोवैज्ञानिक तरीके से कई घण्टो तक पूछताछ करने पर बताया कि यह अक्सर शराब का सेवन करता है, 06-07 माह पूर्व ग्राम हरदा के लड़को से इसका विवाद हो गया था जिसे कपिल कुमार केंवट ने बता दिया कि इसे हरदा वाले इसे मारपीट किये थे, इसी बात को लेकर यह कपिल कुमार केंवट से नाराज रहता था और बदला लेने का सोच रहा था। दिनांक 08.07.2026 को रात करीबन 08.30 बजे यह कपिल कुमार केंवट को उसके घर जाकर चोरी के लोहा को बेचेंगे कहकर पैसो की लालच देकर बुलाया और उसे अपने साथ बोर घर ले गया और जान से मारने की नियत से कपिल कुमार केंवट के गला को हाथ से दबाकर हत्या कर दिया तथा शव को छिपाने के लिये बोर घर के पास खेत में रापा से गड्डा खोदकर जमीन में गाड देना एवं मृतक कपिल कुमार केंवट पहचान में न आये इसलिए पहने कपड़े को 04 खेत छोड़कर छिपाना स्वीकार किया।

प्रकरण में आरोपी हेमंत कुमार केंवट मेमोरेण्डम कथन के आधार पर कार्यपालिक दण्डाधिकारी, चिकित्सकीय दल एवं फारेंसिक टीम की उपस्थिति में विधिवत् मृतक कपिल कुमार केंवट के शव को उत्खनन कर बरामद किया गया। उत्खनन पर बरामद शव की पहचान बालक कपिल कुमार केंवट के रूप में हुई। प्रकरण में आरोपी हेमंत कुमार केंवट के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रापा, घटना के वक्त पहने कपड़ा को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है।

प्रकरण में विवेचना दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपी हेमंत कुमार केंवट पिता राजू कुमार केंवट उम्र 22 वर्ष साकिन परसदा खुर्द थाना व जिला सक्ती (छ.ग.) के विरूद्ध अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार किया गया है। जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले