मुरादाबाद: सड़क निर्माण को लेकर बदली के आंसू" बहा रही जनता - विधायक, सांसद, जिला पंचायत सब फेल - घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार - नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने पर पुलिस का विशेष जोर, सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - भारतीय रेलवे परिवहन एवं प्रबंधन संस्थान (इरीटिम) के महानिदेशक ने किया आरेडिका का दौरा - प्रदेश के 11 लाख से अधिक शिक्षा कर्मियों के लिए सामाजिक सुरक्षा का ऐतिहासिक कदममुरादाबाद: सड़क निर्माण को लेकर बदली के आंसू" बहा रही जनता - विधायक, सांसद, जिला पंचायत सब फेल - घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार - नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने पर पुलिस का विशेष जोर, सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - भारतीय रेलवे परिवहन एवं प्रबंधन संस्थान (इरीटिम) के महानिदेशक ने किया आरेडिका का दौरा - प्रदेश के 11 लाख से अधिक शिक्षा कर्मियों के लिए सामाजिक सुरक्षा का ऐतिहासिक कदम

वार्ड 28 गोपाल कुंज कॉलोनी में जलभराव से परेशान लोग, पार्षद प्रेमदास ने नगर आयुक्त को मौके पर बुलाया

गोपाल कुंज कॉलोनी में नाला जाम, 72 घंटे से घरों में घुसा गंदा पानी, पार्षद और नागरिकों ने उठाई कार्रवाई की मांग

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, July 8, 2026

संवाददाता सचिन कुमार,आगरा
आगरा। वार्ड संख्या 28 स्थित कुंजी कॉलोनी में पिछले कई दिनों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। कुछ समय पहले निर्मित लगभग 20 फुट गहरा नाला पूरी तरह जाम हो जाने के कारण कॉलोनी के करीब 50 प्रतिशत घरों में गंदा पानी और मल-मूत्र तक घुस गया है। पिछले 72 घंटे से अधिक समय से लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
समस्या की जानकारी मिलते ही वार्ड 28 के पार्षद चौधरी प्रेमदास तत्काल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत नगर आयुक्त संतोष कुमार, सहायक नगर आयुक्त अशोक सिंह गौतम तथा अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार को सूचना देकर मौके पर बुलाया।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि घरों में कई दिनों से गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बदबू और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
नगर आयुक्त संतोष कुमार ने मौके पर निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि समस्या गंभीर है और जल्द से जल्द जल निकासी एवं नाला साफ कराने का कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से थोड़ा समय देने की अपील भी की।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से घरों में पानी भरा होने के बावजूद समय पर राहत नहीं मिल पाई, जिससे लोगों में नाराजगी है।
इस दौरान क्षेत्रीय नागरिक सचिन कुमार, मोहन राजपूत, पंकज गर्ग, मिथलेश, रामकुमार, घनश्याम सैनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले