रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण

प्रधान कार्यकारी निदेशक/मैकेनिकल इंजीनियर (उत्पादन इकाई)/डब्ल्यू-आई अतुल सिंह ने उपलब्धियों, गुणवत्ता सुधार एंव भविष्य की योजनाओं पर की बैठक

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, June 22, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। रेलवे बोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक/मैकेनिकल इंजीनियर (उत्पादन इकाई)/डब्ल्यू-आई अतुल सिंह ने दिनांक 22 जून 2026 को आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (एमसीएफ) तथा फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कोच एवं फोर्ज्ड व्हीलों के उत्पादन से संबंधित विषयों पर एमसीएफ के महाप्रबंधक रामन कृष्णन एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।


बैठक के दौरान श्री सिंह ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट द्वारा गत वर्ष किए गए उत्पादन नवाचारों एवं उपलब्धियों की समीक्षा की तथा उत्पादन क्षमता में वृद्धि, गुणवत्ता सुधार एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
दौरे के क्रम में श्री सिंह ने सर्वप्रथम फोर्ज्ड व्हील प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने फोर्ज्ड व्हीलों के उत्पादन को बढ़ाने तथा प्लांट की अवसंरचना के विकास से संबंधित विषयों पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। साथ ही मशीनों की कार्यक्षमता एवं रखरखाव की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उत्पादन कार्यों में सुरक्षा मानकों के पूर्ण अनुपालन पर विशेष बल देते हुए मशीनों पर कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात श्री सिंह ने एमसीएफ के प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता विवेक खरे के साथ फिनिशिंग शॉप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तैयार किए जा रहे कोचों की गुणवत्ता का गहन अवलोकन किया तथा कर्मचारियों से उत्पादन प्रक्रिया एवं कार्यप्रणाली के संबंध में संवाद किया। उन्होंने कहा कि उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ-साथ कोचों की गुणवत्ता बनाए रखना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस दिशा में निरंतर सतर्कता बरती जानी चाहिए।
फिनिशिंग शॉप के निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने यात्रियों की सुविधा एवं आराम को ध्यान में रखते हुए निर्मित किए जा रहे वंदे भारत कोचों का भी अवलोकन किया तथा उनके निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
दौरे के समापन पर श्री अतुल सिंह ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले