निर्माणाधीन सीएससी भवन का लिंटर भरभराकर गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल - सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास – वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी - बारिश के दौरान बिजली के जर्जर तार की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, एक बकरी भी मरी - गांव में बारिश के बाद जलभराव से बढ़ी मुश्किलें,घरों में घुसा पानी - यौमे पैदाइश पर मोहम्मद आज़म खान साहब को दिली मुबारकबाद - रज्जू खाननिर्माणाधीन सीएससी भवन का लिंटर भरभराकर गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल - सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास – वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी - बारिश के दौरान बिजली के जर्जर तार की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, एक बकरी भी मरी - गांव में बारिश के बाद जलभराव से बढ़ी मुश्किलें,घरों में घुसा पानी - यौमे पैदाइश पर मोहम्मद आज़म खान साहब को दिली मुबारकबाद - रज्जू खान

15 – 16 वर्षो से कार्यरत कर्मचारियों ने डी. बी. पावर लिमिटेड कम्पनी बारहदरहा (टुण्ड्री) में धरना प्रदर्शन

राधा मरार जिला रिपोर्ट जिला सक्ती दैनिक अयोध्या टाइम्स

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, June 20, 2026

जिला सक्ती के विकास खंड डभरा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत बारहदरहा (टुण्ड्री) के डी. बी. पावर लिमिटेड कम्पनी में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।
प्रर्दशन के दौरान कर्मचारियों ने प्रबंधन से लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।

   शामिल कर्मचारियों ने कहा कि हम लोग पिछले 15-16 सालो से कार्यरत है और अभी तक हमें कोई स्थाई नौकरी नहीं दिया गया है इसी लिए हम लोग धरने पर पिछले 10 दिनों से बैठे हैं हम लम्बे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं जिसमें

1) भू विस्थापित (एफ. टी. सी. एम्पालाई) के स्थायी डी. बी. पीवर लिमिटेड कर्मचारी किया जावे।

2) सभी कर्मचारी का सालाना तीन लाख पैकेट (Pay Revise) कर घोषित किया जाये।

3) वर्तमान वेतन में वृद्धि एवं अन्य सुविधा (डी. बी. एच. आर. पाॅलिसी) लागू किया जावे।

धरना प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों के द्वारा कम्पनी प्रबंधन होस में आओ,होस में आओ कम्पनी प्रबंधन की ताना साही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी जिला प्रशासन सहयोग करो , सहयोग करो नारा लगाते हुए उचित कार्यवाही की मांग की।

 लेकिन अब तक उचित कार्यवाही नहीं हुई है डी. बी. पावर लिमिटेड कम्पनी से कोई हमारे पास नहीं आये  है और नाही शासन प्रशासन से कोई आया है। कर्मचारियों से जुड़ी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील।प्रर्दशन शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आन्दोलन को और तेज किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले