गांवों की ऊर्जा साथी बनेंगी सोलर दीदियां, 35 ग्रामीण महिलाओं को मिला तकनीकी प्रशिक्षण - हत्या का आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार : बेटा ही निकला अपने माँ का हत्यारा - जिलाधिकारी सरनीत कौर की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न - पानी टंकी की सुरक्षा में तैनात चौकीदार की दर्दनाक हत्या - विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर ठाकुरगंज में सम्मेलनगांवों की ऊर्जा साथी बनेंगी सोलर दीदियां, 35 ग्रामीण महिलाओं को मिला तकनीकी प्रशिक्षण - हत्या का आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार : बेटा ही निकला अपने माँ का हत्यारा - जिलाधिकारी सरनीत कौर की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न - पानी टंकी की सुरक्षा में तैनात चौकीदार की दर्दनाक हत्या - विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर ठाकुरगंज में सम्मेलन

पानी टंकी की सुरक्षा में तैनात चौकीदार की दर्दनाक हत्या

बीती रात टंकी परिसर में धारदार हथियार से चौकीदार राम सजीवन की सोते समय की गई हत्या से क्षेत्र में मचा हड़कंप

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, June 15, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत मजे रामपुर सुदौली के गांव ठकुराइन खेड़ा में बीती रात निर्माणाधीन पानी की टंकी की सुरक्षा में तैनात चौकीदार की अज्ञात हत्यारो ने निर्मम हत्या कर दी। जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का दौरा किया तथा घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार गाँव ठकुराइन खेड़ा मजरे रामपुर सुदौली में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत निर्माणाधीन पानी की टंकी की सुरक्षा में तैनात चौकीदार राम सजीवन की ड्यूटी थी। घर वालों के अनुसार राम सजीवन रोज की तरह घर से खाना खाकर टंकी की चौकीदारी हेतु गए थे। सुबह टंकी के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने राम सजीवन को बिस्तर पर लहूलुहान हालात में देखा जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक राम सजीवन को रात में हत्यारों ने बहुत दर्दनाक तरीके से धारदार हथियार से सिर व चेहरे से मारा गया था जिससे राम सजीवन की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों के अनुसार उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फोरेंसिक टीम व स्थानीय पुलिस ने सबूत एकत्र कर हत्या के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। दर्दनाक हादसे की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा स्थानीय पुलिस को जल्द से जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले